एक्सप्लोरर

सिर्फ ₹7000 में बवाल मचाने आ रहा है ये तगड़ा स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, और 128GB स्टोरेज

Latest Budget Smartphone: अगर आप 6-7 हजार रुपये में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इनफिनिक्स कंपनी आपको एक नया ऑप्शन देने वाली है.

Infinix Smart 8: भारत के स्मार्टफोन मार्केट में इनफिनिक्स कंपनी ने पिछले कुछ सालों में काफी नाम कमाया है. इस कंपनी ने एक के बाद एक कई बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसे भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स ने काफी पसंद किया है.

यह कंपनी कम से कम कीमत में कई खास स्पेसिफिकेशन्स और इनोवेटिव फीचर्स के लिए जानी जाती है. अब इनफिनिक्स अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने जा रही है. इस फोन का नाम इनफिनिक्स स्मार्ट 8 है, जिसे नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है, और अब भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है.

इस फोन को कई ऑनलाइन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, और अब कंपनी ने खुद आने वाले अपने इस नए स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की सटीक कीमत नहीं बताई है, लेकिन इतना जरूर कंफर्म किया है कि यह फोन 7000 रुपये के अंदर ही लॉन्च किया जाएगा. आइए हम आपको बताते हैं कि सिर्फ 7000 रुपये से भी कम में आने वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को क्या-क्या मिलने वाला है.

ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स

  • इस फोन में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है.
  • इस फोन में एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है.
  • इस फोन में प्रोसेसर के लिए Unisoc T606 SoC चिपसेट दिया गया है.
  • यह फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन ओएस पर काम करता है.
  • इस फोन के पिछले हिस्से में 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक एआई लेंस दिया गया है.
  • फोन के अगले हिस्से में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 8 के ग्लोबल वेरिएंट में 10W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है.

इंडियन वेरिएंट में मिलेगा बेहतर कैमरा

इन सभी फीचर्स के अलावा इस फोन के साइड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जबकि फोन में फेस लॉक फीचर भी शामिल है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, डुअल-बैंड सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है. 

इस फोन को एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें टिंबर ब्लैक, शाइनी गोल्ड, क्रिस्टल ग्रीन और ग्लैक्सी व्हाइट कलर शामिल है. बता दें कि इस फोन के इंडियन मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बड़ा बदलाव बैक कैमरा सेटअप में हो सकता है. ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी ने 13MP का बैक कैमरा दिया है, लेकिन इंडियन वेरिएंट में कंपनी 50MP का बैक कैमरा दे सकती है. अब देखना होगा कि इस फोन का इंडियन मॉडल कब लॉन्च होगा, और उसकी सटीक कीमत कितनी होगी.

यह भी पढ़ें: Vivo Y28 5G के लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स, बजट रेंज में मिलेगा एक बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
Meta में AI पोस्ट कब हटाता है और कब पड़ती है इंसान की जरूरत? हो गया खुलासा
Meta में AI पोस्ट कब हटाता है और कब पड़ती है इंसान की जरूरत? हो गया खुलासा
फोन में खुद-ब-खुद क्यों अपडेट होने लगते हैं Apps, इसे बंद करना सही या गलत?
फोन में खुद-ब-खुद क्यों अपडेट होने लगते हैं Apps, इसे बंद करना सही या गलत?
Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर
Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget