एक्सप्लोरर

Uber में खोजा बग और चमक गई किस्मत, मिला 3 लाख का इनाम और जीवन भर के लिए Free Rides

आनंद प्रकाश नाम के एक एथिकल हैकर ने राइड शेयरिंग कंपनी उबर में एक बग खोज निकाला. इसके बदले कंपनी ने आनंद को 3 लाख रुपये और जिंदगी भर के लिए फ्री राइड्स ऑफर किए. 

अक्सर आपने ये खबरें सुनी होंगी कि फलाने कंपनी में एक हैकर ने बग खोजकर लाखों की कमाई की है. बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां तो लोगों को इस काम के लिए नौकरी पर रखती हैं ताकि अपने प्रोडक्ट को सबसे सिक्योर और बेहतर बनाया जा सके. इस बीच एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति को राइड शेयरिंग कंपनी उबर ने 3 लाख रुपये गिफ्ट के रूप में दिए हैं. दरअसल, आनंद प्रकाश नाम के एक एथिकल हैकर ने उबर में एक बग खोजा जिसकी वजह से लोग बिना पैसे दिए राइड कर सकते थे. बग सही पाए जाने पर कंपनी ने आनंद प्रकाश को जिंदगी भर के लिए फ्री राइड और 3 लाख रुपये का इनाम दिया. बता दें, आनंद प्रकाश एक साइबर सिक्योरिटी फर्म के सीईओ भी हैं.

 

लिंक्डइन के जरिए शेयर की बात

आनंद प्रकाश ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने उबर में बग रूटीन चेक के दौरान खोजा था. उन्होंने ये पाया कि लोग यूएस और इंडिया में बिना पैसे दिए भी राइड कर सकते हैं. इसके लिए बस लोगों को इनवेलिड पेमेंट मेथड का इस्तेमाल करना होता था. दरअसल, इस बग की वजह से होता ये था कि यदि कोई व्यक्ति पेमेंट के लिए इनवेलिड तरीका चुनता था तो राइड अपने आप कंप्लीट और फ्री हो जाती थी. इससे कंपनी को लाखों का नुकसान हो सकता था. इस बग को आनंद प्रकाश ने खोजा और फिर कंपनी को रिपोर्ट किया. बग सही पाए जाने पर कंपनी ने इसे ठीक किया और आनंद को इसके बदले पैसे और जिंदगी भर के लिए फ्री राइड ऑफर किया. 

इसके अलावा, लिंक्डइन पोस्ट में आनंद प्रकाश ने कुछ तरीके भी बताए जिनके जरिए कंपनियां अपने ऐप्स को सिक्योर बना सकती हैं. उन्होंने कहा कि कंपनियों को रेगुलरली सिक्योरिटी चेक करते रहना चाहिए ताकि कोई इससे छेड़छाड़ न कर पाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सीआई/सीडी (CI/CD) के दौरान कंपनियों को ज्यादा चेक्स लगाने चाहिए ताकि कोई भी इश्यू समय पर डिटेक्ट किया जा सके. दरअसल, कोडिंग की भाषा में सीआईसीडी कंटींयस डिलीवरी और कंटीन्यूअस डेप्लॉयमेंट को कहा जाता है. ये कोडिंग के दौरान यूज किया जाता है.

वॉट्सऐप से बुक कर सकते हैं उबर

आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के जरिए भी अपने लिए उबर कैब बुक कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको उबर के ऑफिशल नंबर +91-7292000002 पर हाय मैसेज करना है. इसके बाद आपको राइड से जुड़ी डिटेल शेयर करनी है. फिर कंपनी की ओर से आपको प्राइस की जानकारी मिलेगी और कंफर्म करते ही आपकी राइड बुक हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें:  बॉस को बिना बताएं अमेजन, गूगल, ट्विटर और मेटा में छिपकर चैट जीपीटी से हो रहा काम, जरा ये मजेदार रिपोर्ट पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget