एक्सप्लोरर

अब लद्दाख के रिमोट इलाकों में भी मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, चीनी सीमा तक लगे 4G टावर

अब लद्दाख के रिमोट इलाकों में रहने वाले लोग भी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे. भारतीय सेना ने एयरटेल के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 4G टावर लगाए हैं.

सरकार ने सीमाई इलाकों में कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए लद्दाख के कई रिमोट इलाकों को 4G नेटवर्क से जोड़ दिया है. इनमें गलवान और डेमचोक जैसे इलाके भी शामिल हैं, जो चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थित है. अब इन गांवों में लोग 4G नेटवर्क का फायदा उठा पाएंगे. भारतीय सेना ने एयरटेल के साथ मिलकर कारगिल, सियाचिन, दौलत बेग ओल्डी, गलवान और डेमचोक आदि महत्वपूर्ण जगहों पर 42 4G टावर लगाए हैं.

ऑनलाइन एजुकेशन से लेकर दूसरे कई काम होंगे आसान

रिमोट इलाकों में 4G कनेक्टिविटी पहुंचने से वहां रहने वाले लोगों और सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को कई फायदे होंगे. सेना के अधिकारी ने इस पहल को गेमचेंज बताते हुए कहा कि 4G कनेक्टिविटी से ऑनलाइन एजुकेशन में नए मौके बनेंगे. इसकी वजह से लोगों को सरकारी सेवाओं का एक्सेस मिलेगा, जिससे इलाके में आर्थिक विकास होगा. इससे लद्दाख में पर्यटन भी बढ़ेगा. 

बता दें कि लद्दाख में कई रिमोट इलाके ऐसे हैं, जहां पहुंचना बहुत मुश्किल है. 4G कनेक्टिविटी आने के बाद ये इलाके भी इंटरनेट से जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे. 

स्टारलिंक भी आसान करेगी रिमोट इलाकों में इंटरनेट एक्सेस

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भी भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. यह कंपनी सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट प्रदान करती है. यह टावर या वायर समेत किसी भी जमीनी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती. यह रिमोट इलाकों में इंटरनेट की पहुंच आसान कर देगी. भारत में अगले महीने तक इसकी सर्विस लॉन्च हो सकती है. आगे चलकर जियो और एयरटेल भी ऐसी सर्विस शुरू करने वाली है.

स्पेक्ट्रम आवंटन की हो चुकी है सिफारिश

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम आवंटन की सिफारिश भेज दी है. आवंटन होने के बाद स्टारलिंक भारत मे अपनी सर्विस लॉन्च कर देगी. जियो और एयरटेल भी इस दिशा में अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud होने के तुरंत बाद करें ये काम, ठगी से बच जाएंगे, उत्तराखंड में 40 लोगों को वापस मिला पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब X से भी भेज सकेंगे पैसे! X में आ गया ये नया फीचर
अब X से भी भेज सकेंगे पैसे! X में आ गया ये नया फीचर
China Nuclear Fusion: चीन ने बनाया 582 टन का विशाल चुंबक, आर्टिफिशियल सन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी
चीन ने बनाया 582 टन का विशाल चुंबक, आर्टिफिशियल सन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी
iPhone 18 Leak : iPhone 18 को लेकर बड़ा खुलासा! लॉन्च डेट से लेकर A20 चिप तक कई फीचर्स हुए लीक, जानिए क्या होगा खास
iPhone 18 को लेकर बड़ा खुलासा! लॉन्च डेट से लेकर A20 चिप तक कई फीचर्स हुए लीक, जानिए क्या होगा खास
Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम
Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget