एक्सप्लोरर

India Post Fake SMS: कहीं आपको भी तो नहीं आया ये मैसेज, सावधान! लिंक पर क्लिक मत कीजिएगा यह साइबर धोखाधड़ी है

सरकार ने ऐसे मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी है. दरअसल इस तरीके से धोखेबाज पहले भी लोगों को निशाना बना चुके हैं.

India Post Fake SMS: साइबर धोखाधड़ी आजकल एक बड़ी समस्या बन गई है. लोग इसके शिकार हो जाते हैं और पलक झपकते ही उनकी सारी कमाई उड़ जाती है. ऐसे ही साइबर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है. दरअसल इन दिनों कई लोगों को  इंडिया पोस्‍ट के नाम से SMS मिल रहा है. SMS में लिखा है कि आपका पैकेज पहुंच गया है आप जल्द अपना एड्रेस अपडेट कर दें. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो पैकेज रिटर्न हो जाएगा. साइबर फ्रॉड एड्रेस अपडेट करने के लिए लोगों को 24 घंटे का समय देते हैं.

अब सरकार ने इस मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी है. दरअसल इस तरीके को अपनाकर धोखेबाज पहले भी लोगों को निशाना बना चुके हैं. यह मैसेज इतना रियल होता है कि लोग यकीन कर लेते हैं कि यह  इंडिया पोस्‍ट की तरफ से ही आया है.

क्या लिखा होता है मैसेज में

मैसेज में लिखा होता है कि हमने दो बार डिलिवरी की कोशिश की, लेकिन सही पता नहीं होने के कारण डिलिवरी नहीं दी जा सकी. आप अपना अड्रेस अपडेट कर दें 24 घंटे के अंदर, वरना पैकेज वापस हो जाएगा. इसके साथ ठग एक लिंक मैसेज भेजते हैं, जिसपर क्लिक करते ही आपकी सारी जानकारी इनके पास चली जाती है.

सरकार ने क्या कहा

केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह के मैसेज को ठगों की चाल बताया गया है. लोगों से कहा गया है कि वो इस तरह के फेक मैसेज से सावधान रहें. सरकार ने कहा है कि इंडिया पोस्‍ट की तरफ से कभी भी ऐसे मैसेज नहीं भेजे जाते हैं, जिनमें अड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जाए. यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई लिंक भी नहीं भेजा जाता है.

इंडिया पोस्‍ट के नाम से भेजे गए एसएमएस वाले फ्रॉड पहले भी सामने आए हैं. आमतौर पर ऐसे फ्रॉड में लिंक्‍स पर क्लिक करने वाला व्‍यक्ति ऐसी वेबसाइट पर रीडायरेक्‍ट हो जाता है, जो पूरी तरह से फर्जी होती है. वहां अपनी संवेदनशील जानकारियां देने से यूजर का डेटा चोरी होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
JPEG या HEIC! कौन-सा फोटो फॉर्मेट देता है DSLR जैसी क्वालिटी? 99% लोगों को आज भी नहीं पता जवाब
JPEG या HEIC! कौन-सा फोटो फॉर्मेट देता है DSLR जैसी क्वालिटी? 99% लोगों को आज भी नहीं पता जवाब
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
VPN पर सरकार का बड़ा एक्शन! आने वाला है नया नियम, रिपोर्ट में हो गया खुलासा
VPN पर सरकार का बड़ा एक्शन! आने वाला है नया नियम, रिपोर्ट में हो गया खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget