एक्सप्लोरर

नौकरी नहीं मिल रही तो कोई बात नहीं, अब ड्रोन उड़ाकर भी कमा सकेंगे लाखों रुपये! पढ़ें और जानें कैसे

Drone Training: आजकल लोग ड्रोन उड़ा कर पैसे कमा सकते हैं. सरकार देश भर में ड्रोन प्रशिक्षण दे रहे संस्थानों को बढ़ावा दे रही है. आइए हम आपको ड्रोन ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

DGCA: आज के समय में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बदल रही है, वैसे ही लोगों को पैसे कमाने के नए अवसर भी खुल रहे हैं. अगर हम आज से कुछ साल पहले ये कहते की आप ड्रोन उड़ाकर पैसे कमा सकते हैं, तो शायद लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते. लेकिन अब ये बात सच साबित हो रही है.

देश भर में ड्रोन को चलाने के लिए ट्रेनिंग देने वाले संस्थान खुल रहे हैं. जहां पर लोगों को 2 किलो, 25 किलो और उससे ज्यादा भार वाले ड्रोन को उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. इस समय  यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत तमाम देशों में कमर्शियल तौर पर ट्रेन्ड ड्रोन पायलेट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. 

ड्रोन ट्रेनिंग प्रोग्राम से क्या फायदा होगा?

सरकार भी देश में ड्रोन ट्रेनिंग प्रोग्राम को बढ़ावा दे रही है. इसी कड़ी में स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) प्लेटफॉर्म को बनाया गया है. वहीं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सीईओ मणि त्रिपाठी ने बताया की देश भर में ड्रोन इंडस्ट्री लगातार बढ़ रही है.

सर्विलेंस, खेती, आपदाओं समेत अलग-अलग कामों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में बड़े पैमाने पर ट्रेन्ड ड्रोन चलाने वाले पायलेट्स की जरूरत पड़ रही है. ड्रोन पायलेट बनने के लिए शख्स को सिर्फ 10वीं पास होना चाहिए. कमर्शियल तौर पर ट्रेन्ड ड्रोन पायलेट बनने के बाद देश-विदेश में आपको 20 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक महीना कमा सकते हैं. 

ऐसे बन सकेंगे कमर्शियल ड्रोन पायलट

ड्रोन पायलेट की ट्रेनिंग हासिल करने के बाद आपको नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)से सर्टिफिकेट लेना होगा. इसके बाद ही आप कमर्शियल ड्रोन पायलेट बन पाएंगे. DGCA के  सर्टिफिकेट के बिना आप कमर्शियल ड्रोन पायलट नहीं बन सकते हैं.

इसके अलावा ड्रोन ट्रेंनिंग सिर्फ उन लोगों के लिए ही जरुरी है, जो इसका इस्तेमाल करके पैसे कमा रहे हों. उन लोगों के लिए नहीं जो शौकिया तौर पर छोटे ड्रोन उड़ाते हैं. 2021 में जारी किए गए ड्रोन नियमों के अनुसार कमर्शियल होने की स्थिति के मद्देनजर ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 में मिलेगा ये वाले AI फीचर्स, पढ़ें और जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget