एक्सप्लोरर

सिर्फ रिचार्ज नहीं, कॉलर ट्यून के जरिए भी मोटा पैसा कमा रहीं मोबाइल कंपनियां, जानिए कैसे?

मोबाइल कंपनियां कॉलर ट्यून के जरिए यूजर्स से अच्छा खासा पैसा कमाती हैं. लेकिन अब डिजिटल मीडिया और स्ट्रीमिंग सर्विस के यूज में बढ़ोतरी के कारण कॉलर ट्यून की लोकप्रियता में कमी आई है.

मोबाइल कंपनियां वैसे तो कई जगहों से पैसे कमाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉलर ट्यून के जरिए यूजर्स से अच्छा खासा पैसे कमाती हैं. यूजर्स कॉलर ट्यून को फोन पर सेट करते हैं. इसके बाद जब भी कोई उनको कॉल करेगा तो उस शख्स को डिफॉल्ट रिंगिंग टोन की जगह पर यूजर ने जो कॉलर ट्यून लगाई है वो सुनाई देगी. पहले इस सर्विस के लिए यूजर्स से पैसे लिए जा रहे थे. लेकिन जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया और स्ट्रीमिंग सर्विस के यूज में बढ़ोतरी हुई है. उसके बाद से कॉलर ट्यून की लोकप्रियता में कमी आई है. 

इसका असर मोबाइल कंपनियों को इस सर्विस से आ रहे पैसों पर भी पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भी मोबाइल कंपनियां किसी और तरह लाभ कमा रही हैं. चलिए जानते हैं कि मोबाइल कंपनियां कैसे पैसे कमा रही हैं. 
 
यूजर्स के लिए प्रमोशनल ऑफर

डिजिटल मीडिया और स्ट्रीमिंग सर्विस बदलाव के बाद कंपनियां यूजर्स को कॉलर ट्यून की सर्विस फ्री में या फिर प्रमोशनल ऑफर्स के तौर पर देती हैं. ये ऑफर यूजर्स को खुद से जोडे़ रखने और ब्रांड वफादारी बढ़ाने के लिए किया जाता है.

यूजर्स के लिए प्रिमियम कंटेंट और ऐप्स

मोबाइल कंपनियां यूजर्स को प्रिमियम कंटेंट और ऐप्स के जरिए कॉलर ट्यून की सर्विस देती हैं. इसमें यूजर्स से सर्विस के लिए पैसे भी लिए जाते हैं. 

विज्ञापन और प्रायोजन से होता है प्रॉफिट

मोबाइल कंपनियां कंटेंट निर्माता के साथ मिलकर स्पोंसर कंटेंट ब्रॉडकास्ट करती है. इसकी मदद से दोनों को ही प्रॉफिट मिलता है. इसमें कंपनी अपने प्रॉडक्ट
का प्रचार कॉलर ट्यून के रूप में करा सकती है.

डेटा प्लान्स में कॉलर ट्यून को ऐड करना

मोबाइल में कॉलर ट्यून लगाने के लिए इंटरनेट की जरुरत होती है. अगर कॉलर ट्यून को डेटा प्लान्स में ऐड किया जाए तो भी कंपनियों को अच्छा लाभ मिलेगा. इसके लिए बस कॉलर ट्यून को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा प्लान, या म्यूजिक स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन जैसी सर्विसेस में ऐड करना होगा. इससे यूजर भी प्लान की तरफ आकर्षित होगा और कंपनियों को भी पैसे मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

Internet Shutdown: क्या सच में 16 जनवरी को बंद हो जाएगा पूरी दुनिया का इंटरनेट? जानें वायरल दावे की सच्चाई

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget