एक्सप्लोरर

नए फोन में काम नहीं कर रहा Sim Card? इन तरीकों से चुटकियों में दूर होगी दिक्कत

कई बार नए स्मार्टफोन में सिम कार्ड ठीक तरीके से काम नहीं करता. कुछ लोग इसे स्मार्टफोन की खराबी समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह कुछ सेटिंग्स का खेल होता है.

कई बार नया स्मार्टफोन लेने पर लोगों को सिम कार्ड से जुड़ी दिक्कत आने लगती है. नए फोन में सिम कार्ड काम नहीं करता और लोगों को लगता है कि फोन में कोई खराबी है. असल में नए फोन में सिम कार्ड को एक्टिव करने के लिए कुछ सेटिंग्स में बदलाव करने की जरूरत पड़ती है. इन सेटिंग्स के बिना फोन में नेटवर्क नहीं आता. आज हम आपको उन सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नए फोन में सिम को एक्टिव कर सकेंगे. 

VoLTE और VoWiFi को इनेबल करें

आजकल जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल अपने यूजर्स को हाई-डेफिनेशन कॉल करने की सुविधा देती है. इसके लिए अपने फोन में VoLTE और कम सिग्नल वाले एरिया में कॉल के लिए VoWiFi इनेबल करना जरूरी है. इसके लिए सेटिंग में जाकर सिम और नेटवर्क को सेलेक्ट करें और VoLTE / Wi-Fi कॉलिंग को इनेबल कर दें.

सही नेटवर्क चुनें

बढ़िया कनेक्टिविटी के लिए सही नेटवर्क टाइप चुनना बहुत जरूरी है. जैसे जियो सिर्फ 4G/5G नेटवर्क पर काम करती है, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 2G/4G/5G पर भी काम करते हैं. इसके लिए फोन की सेटिंग ओपन कर मोबाइल नेटवर्क में जाएं. यहां नेटवर्क टाइप में जाकर अपनी कंपनी के सिम के हिसाब से ऑप्शन सेलेक्ट करें.

APN सेटिंग को अपडेट करें

कई बार मोबाइल डेटा काम न करने की स्थिति में एक्सेस पॉइंट नेम (APN) को अपडेट करने की जरूरत पड़ती है. इस सेटिंग से फोन को पता चलता है कि उसे सर्विस प्रोवाइड की इंटरनेट सर्विस से कैसे कनेक्ट होना है. इसे सेट करने के लिए सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क पर टैप करें. यहां एक्सेस पॉइंट नेम्स पर टैप कर डिफॉल्ट ऑपरेटर APN को सेलेक्ट कर लें.

सिम परमिशन Allow करें

नए स्मार्टफोन SMS एक्सेस और SIM टूलकिट एक्सेस जैसी सिम परमिशन मांगते हैं. यह परमिशन न देने पर मोबाइल बैंकिंग और OTP आदि के साथ दिक्कत आ सकती है. इसके लिए सेटिंग में पहले ऐप्स सेक्शन में जाएं. यहां पर सिम टूलकिट पर टैप कर परमिशन Allow कर दें.

ये भी पढ़ें-

दिवाली से पहले बड़ी राहत, Smart TV और AC होंगे सस्ते, सरकार ने किया GST की दरों में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget