एक्सप्लोरर

एक ही जगह मिलेंगी सारी सरकारी Apps, सरकार कर रही यह तैयारी, Apple और Google से मांगी मदद

भारत सरकार अपनी सभी आधिकारिक ऐप्स को एक ही सुइट में उपलब्ध करवाना चाहती है. इसे लेकर Apple और Google से मदद मांगी गई है. हालांकि, कंपनियां इस पहल को लेकर खास उत्साहित नहीं हैं.

जल्द ही यूजर्स को सारी सरकारी ऐप्स एक ही जगह मिल सकेंगी. दरअसल, भारत सरकार अपनी सारी ऐप्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा करने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय ने Apple और Google को पत्र लिखा है. इनके साथ-साथ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों से भी इस दिशा में सहयोग करने को कहा गया है. आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

सरकार लाएगी अपना ऐप सुइट

दरअसल, सरकार अपनी ऐप्स को एक ऐप सुइट पर उपलब्ध कराएगी. सरकार चाहती है गूगल अपने प्ले स्टोर और ऐपल अपने ऐप स्टोर से इस ऐप सुइट को यूजर्स को डाउनलोड करने दें. साथ ही कंपनियों से इस ऐप सुइट को स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल करने की भी बात कही है. सरकार इसके जरिये सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाना चाहती है. अभी सारी सरकारी ऐप्स को अलग-अलग डाउनलोड करना पड़ता है. अधिकारियों का कहना है कि एक सुइट में उपलब्ध होने से यूजर्स के लिए इन तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

गूगल और ऐपल नहीं दिख रहीं तैयार

गूगल और ऐपल सरकार की इस पहल के साथ नहीं दिख रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने इस पहल का विरोध किया है और ऐपल भी इसे लेकर उत्साहित नहीं है. दोनों ही कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ऐप्स पर काफी कंट्रोल रखती है. साथ ही इन आने वाले रेवेन्यू में से हिस्सा भी लेती हैं. सरकारी ऐप्स आने से कंपनी को कंट्रोल के साथ-साथ रेवेन्यू का हिस्सा भी खोना पड़ सकता है.

कड़ा रवैया अपना सकती है सरकार

कंपनियों के विरोध को देखते हुए भारत सरकार कड़ा रवैया अपना सकती है. अगर ये कंपनियां मना करती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. सरकार ने 2020 में भी टिकटॉक और मेटा के खिलाफ सख्ती दिखाई थी. चीन के साथ हुए विवाद के बाद टिकटॉक समेत कई चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

AI के जनक ने दे दी चेतावनी, इस टेक्नोलॉजी को बताया सबसे खतरनाक! कहा- ऐसा किया तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget