एक्सप्लोरर

Apple की तरह भारत में स्टोर खोलने की तैयारी में Google, इन जगहों के नाम सबसे आगे, बेचेगी ये प्रोडक्ट्स

Apple के बाद अब Google भी भारत में रिटेल स्टोर खोलने की योजना बना रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही जगह का चुनाव कर सकती है और अगले छह महीनों में पहला स्टोर ओपन हो सकता है.

Apple के बाद अब Google भी भारत में अपने फिजिकल स्टोर खोलने जा रही है. ये अमेरिका के बाहर कंपनी के पहले फिजिकल स्टोर होंगे. इन स्टोर्स के लिए दिल्ली और मुंबई के आसपास जगहों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही जगह का चुनाव कर सकती है. बता दें कि Apple ने भारत में अपने फिजिकल स्टोर्स खोले थे और कंपनी की यह रणनीति सफल रही. अब गूगल भी इसी रास्ते पर चलना चाह रही है. कंपनी पिक्सल फोन की मैन्युफैक्चरिंग पहले ही भारत में शुरू कर चुकी है.

अभी गूगल के सिर्फ 5 स्टोर्स

अभी गूगल के केवल 5 फिजिकल स्टोर्स हैं और ये सभी अमेरिका में हैं. यहां पर कंपनी अपने पिक्सल फोन, वॉच, ईयरबड्स और दूसरे प्रोडक्ट्स बेचती है. अभी भारत में बिक्री के लिए गूगल अपने ऑथोराइज्ड रिसेलर पर निर्भर है. दूसरी तरफ ऐपल के दुनियाभर में 500 से ज्यादा स्टोर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब कंपनी लग्जरी सेगमेंट पर ध्यान दे रही है और ऐपल को टक्कर देना चाहती है. अगर शुरुआती स्टोर्स में उसे सफलता मिलती है तो वह और स्टोर खोलने पर भी विचार कर सकती है. 

इतना बड़ा होगा गूगल का स्टोर

अभी गूगल दिल्ली और मुंबई में या इनके आसपास जगह देख रही है और वह जल्द ही इसे लेकर अंतिम फैसला ले सकती है. कंपनी का एक स्टोर लगभग 15,000 स्क्वेयर फीट का होगा और अगले छह महीने में यह ओपन हो सकता है. बताया जा रहा है कि गूगल ने शुरुआत में बेंगलुरु में स्टोर खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन अब वह ऐपल की तरह दिल्ली और मुंबई में स्टोर खोलेगी. दिल्ली के आसपास कंपनी गुरुग्राम का चुनाव कर सकती है. यहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं और कई वैश्विक कंपनियों के स्टोर्स भी यहां मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत का अपना AI मॉडल बनाने के लिए इतनी कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, सरकार के पास पहुंचे प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget