एक्सप्लोरर

Google Pixel 7a की कीमत लॉन्च से पहले रिवील, इस कीमत पर मिलेगा ये फोन, स्पेक्स भी जानिए

Google Pixel 7A Launch: गूगल अब से कुछ ही घंटे बाद पिक्सल 7a स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है. भारत में ये स्मार्टफोन कल लॉन्च होगा.

Google Pixel 7A price: गगल के नए पिक्सल स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा लॉन्च से पहले हो चुका है. गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को कंपनी आज ग्लोबली लॉन्च करेगी. अब से महज कुछ घंटे बाद गूगल का एनुअल डेवलपर्स इवेंट केलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में कई सारे गेजेट्स लॉन्च होंगे जिसमें से एक पिक्सल 7a भी है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफन की कीमत पता चल गई है.

इतनी है कीमत

Google Pixel 7a स्मार्टफोन को ग्राहक अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे. ग्राहकों को 4 हजार रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक के कार्ड्स पर मिलेगा. स्मार्टफोन की ये कीमत आफ्टर डिस्काउंट है. पिक्सल 7a के अलावा आज कंपनी Buds A सीरीज को भी लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये रहेगी. लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा एक फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया है. अभिषेक यादव टेक से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ट्विटर अकाउंट के जरिए देते रहते हैं.

मिलेंगे ये स्पेक्स 

हर फोन की तरह गूगल पिक्सल 7a  स्मार्टफोन के भी स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं. पिक्सल 7a स्मार्टफोन में 6.1 इंच की एफएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. इससे पहले लॉन्च हुए पिक्सल 6a स्मार्टफोन में 60hz का रिफ्रेश रेट मिलता था. फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए पिक्सल 7a में कैमरा को अपग्रेड किया गया है. इसमें आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64MP का वाइड कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलेगा.

स्मार्टफोन में गूगल टेन्सर G2 चिपसेट, 4400 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

कल लॉन्च होगा Nokia C22

कल एक सस्ता स्मार्टफोन नोकिया भारत में लॉन्च करेगी. Nokia C22 एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे 10 हजार के आस -पास लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है. मोबाइल फोन में 2GB रैम, 64GB इंटरनल स्टोरेज, ऑक्टाकोर  Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Vloggers और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अच्छी खबर, एपल के इस डिवाइस में अब मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget