एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की राजस्थान में पहली लोकसभा चुनावी जनसभा के सियासी मायने, कोटपूतली से ही निकलेगा कई मुद्दों का हल?

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी की आज लोकसभा चुनाव के लिए पहली जनसभा कोटपूतली में करेगे. यहां से बीजेपी की कई लोकसभा सीटों के समीकरण को साधने की कोशिश है.

PM Narendra Modi Rajasthan Visit: राजस्थान में चुनावी शोर का जोर तेज हो चला है. इसलिए यहां पर अब गृहमंत्री के बाद पीएम की जनसभाएं शुरू हो गई हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में आने वाली कोटपूतली विधानसभा सीट में लोगों को सम्बोधित करेंगे. यानी पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में पहली जनसभा करने जा रहे है.

कोटपूतली से जनसभा शुरू करने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. पीएम मोदी की यह जनसभा भले जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हो रही हो लेकिन इसका असर अलवर और भरतपुर तक माना जा रहा है. खासकर, गुर्जर और यादव को साधने का पूरा प्रयास है. कोटपूतली से कांग्रेस के विधान सभा में प्रत्याशी रहे राजेंद्र यादव अब बीजेपी में आ चुके हैं. इसलिए कोटपूतली के बहाने शाहपुरा, विराटनगर, आमेर और अलवर जिले के यादवों को बड़ा संदेश देने की तैयारी है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि कोटपूतली से ही कई मुद्दों का हल निकल सकेगा. 

अलवर और जयपुर ग्रामीण के नेताओं का बड़ा संदेश 

दरअसल, सूत्रों का कहना है कि अलवर में डॉ करण सिंह यादव के बीजेपी में आने के बाद भी 'गुटबाजी' जारी है. जिसे लेकर बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव 'आंतरिक लड़ाई' लड़ रहे हैं. इसलिए पीएम की जनसभा की शुरुआत कोटपूतली से करके एक बड़ा संदेश दिए जाने की तैयारी है.

खासकर, बीजेपी के उन दिग्गज यादव नेताओं को यह संदेश देना है कि इस चुनाव में खींचतान नहीं चलेगा. यहां से शुरू हुई इस जनसभा का असर भरतपुर में देखने को मिल सकता है. वहां पर जो भी नेता नाराज हैं उन्हें यहां से कड़ा संदेश दिया जा सके. 

क्या है पूरा कार्यक्रम ? 

जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोटपूतली में जनसभा को संबोधित. कार्यक्रम के संयोजक बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि पीएम मोदी आज दोपहर 01ः50 पर कोटपूतली के 'एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज' के सामने ग्राम मोलाहेड़ा स्थित सभास्थल पर पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी की सभा को लेकर पांडाल, पार्किंग, टेंट, भोजन और जल व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपा गया है. सभा को लेकर जयपुर ग्रामीण की जनता में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम के लिए पार्किंग और वाहन व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरूस्त रहेगी. 

ये भी पढ़ें

कोटा कलेक्टर के सोशल मीडिया पर की कांग्रेस उम्मीदवार की तारीफ, कई अधिकारी निलंबित

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget