एक्सप्लोरर

Google I/O 2023 : अब Gmail पर AI लिखेगा आपका मेल, Bard में मिला फोटो सपोर्ट, मैजिक एडिटर ऐसे करेगा काम

Google I/O 2023 : गूगल ने कल रात अपने शो में एक घंटे से भी ज्यादा समय तक सिर्फ AI पर बातचीत की. खबर में जानिए एआई को लेकर क्या खुलासे किए गए?

Google I/O 2023 में, जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने प्रमुख स्थान लिया. कंपनी एक घंटे से भी ज्यादा समय तक सिर्फ AI पर ही बात करती रही. इवेंट की शुरुआत सुंदर पिचाई ने की, उन्होंने बताया कि  जेनेरेटिव एआई को और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनी की सोच क्या है. गूगल ने इवेंट में बताया कि Bard को और बेहतर और सुरक्षित बनाया गया है. गूगल ने कहा कि Bard को 180 देशों में पेश किया जाएगा और साथ में जापानी और कोरियाई समेत 40 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही, Google ने घोषणा की कि जनरेटिव एआई जीमेल, सर्च, फोटो और मैप्स पर आ रहा है. 

बार्ड बना पहले से बेहतर

Google बार्ड यूजर्स को यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के साथ विजुअल भी शो करेगा. आप किसी फोटो को AI के साथ शेयर कर, कैप्शन लिखने के लिए कह सकते हैं. इसके अलावा, आप एआई को किसी एरिया में घूमने की जगह सर्च करने के लिए कह सकते हैं, और एआई Google सर्च और नॉलेज ग्राफ़ के साथ इमेज के साथ रिजल्ट दिखाएगा. Google का कहना है कि बार्ड को एक डार्क मोड मिलेगा  इसे फीचर डेवलपर्स ने "बार्ड के साथ बातचीत को आपकी आंखों के लिए बहुत आसान बनाने के लिए" मांगा है.


Google I/O 2023 : अब Gmail पर AI लिखेगा आपका मेल, Bard में मिला फोटो सपोर्ट, मैजिक एडिटर ऐसे करेगा काम

जीमेल का 'हेल्प मी राइट'

Google पहले से ही यूजर्स को ऑटो कंप्लीट के साथ जीमेल पर स्मार्ट ईमेल लिखने देता है. लेकिन, अब AI और Google paML2 तकनीक की पावर के साथ, यूजर्स सेकंड में ईमेल बना सकते हैं. गूगल ने "हेल्प मी राइट" फीचर पेश किया है. Google I/O 2023 में, गूगल ने जीमेल पर एक नया पेंसिल आइकन दिखाया. इस आइकन से यूजर्स अपना ईमेल लिखवा सकते हैं. पेंसिल आइकन पर क्लिक करने पर, यूजर्स टाइप कर सकते हैं, "फुल रिफंड के लिए मेल लिखें" और एक स्मार्ट-रिप्लाई तैयार हो जाएगा.


Google I/O 2023 : अब Gmail पर AI लिखेगा आपका मेल, Bard में मिला फोटो सपोर्ट, मैजिक एडिटर ऐसे करेगा काम

गूगल फोटोज में मैजिक एडिटर

पिछले साल गूगल ने फोटोज के लिए फेस अनब्लर और मैजिक इरेजर पेश किया था. अब एक कदम आगे बढ़कर, मैजिक एडिटर जनरेटिव एआई की मदद से फोटो में विभिन्न वस्तुओं को रिअलाइन करने में आपकी मदद कर सकता है. उदाहरण के लिए, अगर  झरने के सामने खड़े किसी शख्स की तस्वीर पसंद नहीं, तो मैजिक एडिटर व्यक्ति को झरने से दूर ले जा सकता है. यह आपके बैग के बेल्ट जैसी चीजों को भी मिटा सकता है. आकाश का रंग पसंद नहीं है? मैजिक एडिटर उसे भी बदल सकता है.


Google I/O 2023 : अब Gmail पर AI लिखेगा आपका मेल, Bard में मिला फोटो सपोर्ट, मैजिक एडिटर ऐसे करेगा काम

गूगल मैप्स में इमर्सिव व्यू

नेविगेशन को बहुत आसान बनाने के लिए जनरेटिव AI गूगल मानचित्र के लिए भी रहा है. इससे, इमर्सिव व्यू, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था, को नेविगेट करते समय 3डी व्यू मिलेगा. गूगल ने कहा कि आप चिड़िया की आंख की तरह मैप देख पाएंगे. 


Google I/O 2023 : अब Gmail पर AI लिखेगा आपका मेल, Bard में मिला फोटो सपोर्ट, मैजिक एडिटर ऐसे करेगा काम

यह भी पढ़ें - Google Pixel Fold: लॉन्च हुआ गूगल का पहला फोल्डेबल फोन, स्पेक्स और कीमत जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone का पासकोड किसे बताना चाहिए? जानें क्या कोई भी तोड़ सकता है आपका लॉक
iPhone का पासकोड किसे बताना चाहिए? जानें क्या कोई भी तोड़ सकता है आपका लॉक
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs
Komal Rani की पोस्ट के बाद Govinda और Sunita Ahuja की कंट्रोवर्सी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget