एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, 2026 में आ रहा है Siri का नया अवतार, मिलेंगे नए फीचर्स और होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट

2026 में iOS 19.4 के साथ लॉन्च होने वाली नई Siri पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, पर्सनल और स्क्रीन समझने वाली डिजिटल असिस्टेंट बनेगी.

अगर आप भी iPhone यूजर हैं और हर छोटी-बड़ी बात पर Siri का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल टेक दिग्गज Apple साल 2026 में Siri का नया और ज्यादा स्मार्ट वर्जन लाने वाला है. यह अपडेट iOS 19.4 के साथ आएगा, जिसकी लॉन्चिंग की उम्मीद है साल 2026 के मार्च-अप्रैल तक.

Apple इस नए अपडेट के साथ कोशिश है कि Siri को और ज्यादा समझदार, पर्सनल और यूजर फ्रेंडली बनाना है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर् की मानें तो नई या अपडेटेड Siri अब सिर्फ कॉल करने या टाइमर लगाने तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझेगी, एक ऐप से दूसरी ऐप में काम करेगी और आपकी जरूरतों के मुताबिक जवाब देगी.

Apple Intelligence का कमाल

इस नए Siri को स्मार्ट बनाने में 'Apple Intelligence' टेक्नोलॉजी का बड़ा रोल होगा. कंपनी ने Siri के अंदर एकदम नया सिस्टम तैयार किया है, जिसे 'नई Siri आर्किटेक्चर' कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी झलक सबसे पहले जून 2025 में होने वाले Apple के बड़े इवेंट WWDC में देखने को मिल सकती है.

Siri के दमदार नए फीचर्स के बारे में भी जान लीजिये 

1. ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस: अब Siri आपकी स्क्रीन पर जो चल रहा है उसे समझेगी. जैसे किसी दोस्त ने मैसेज में नया पता भेजा हो, तो Siri से कहिए- 'इस पते को उनके कॉन्टैक्ट में जोड़ दो', और काम हो जाएगा.

2. इन-ऐप एक्शन: Siri अब आपके लिए अलग-अलग ऐप्स में कई स्टेप्स वाला काम कर सकेगी. जैसे बोलिए- 'एक फोटो ढूंढो, उसे एडिट करो और फाइल्स ऐप के इस फोल्डर में सेव कर दो', Siri ये सब बिना ऐप खोले ही कर देगी.

3. पर्सनलाइजेशन: Siri अब आपको बेहतर तरीके से समझेगी। यह आपके मैसेज, ईमेल, कैलेंडर, फोटोज़ और फाइल्स से जानकारी लेकर आपकी ज़रूरत के मुताबिक जवाब दे सकेगी. मान लीजिए आपको किसी फॉर्म में ड्राइविंग लाइसेंस नंबर चाहिए – Siri खुद से वह जानकारी निकालकर भर देगी।

पहले क्यों नहीं आया ये अपडेट?

बता दें कि यही अपडेट Apple पहले iOS 18.4 में लाना चाहता था, लेकिन सिस्टम में कुछ बड़ी गड़बड़ियां (बग्स) आ गईं. वर्तमान में Siri के अंदर दो सिस्टम हैं, एक पुराने कमांड्स के लिए और एक नए. दोनों को एकसाथ जोड़ना Apple के लिए मुश्किल साबित हुआ. इसलिए अब कंपनी ने Siri को पूरी तरह से फिर से डिजाइन करने का फैसला लिया है.

नए लीडर के साथ तेजी से हो रहा काम
Siri का काम अब Apple के Vision Pro डिवाइस के हेड Mike Rockwell को सौंपा गया है. वह अब Siri की पूरी टीम को रीऑर्गनाइज़ कर रहे हैं, ताकि सब कुछ जल्दी और बेहतर तरीके से तैयार हो सके. जाने-माने टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की मानें तो , Apple का नया Siri सिस्टम अब अच्छी तरह से टेस्ट हो रहा है और 2026 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जाएगा.

यानी 2026 में Siri पूरी तरह से बदल जाएगी. यह न सिर्फ तेज़ और स्मार्ट होगी, बल्कि आपको ऐसा लगेगा कि Siri अब वाकई में आपको ‘जानती’ है. अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो ये अपडेट आपके डिजिटल लाइफ को और आसान बना सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget