एक्सप्लोरर

Gmail लेकर आया है जबरदस्त फीचर, इसका इस्तेमाल कर एक झटके में हो जाएंगे लाखों बेकार ईमेल डिलीट

Gmail का नया 'Manage Subscriptions' फीचर यूजर्स को एक क्लिक में फालतू मेल्स से छुटकारा पाने की सुविधा देता है.

आपके Gmail इनबॉक्स में भी हर रोज हजारों बेकार के मेल आते होंगे. कोई मेल '50% ऑफ' का तो कोई मेल 'आपके लिए खास ऑफर'. इन मेल्स की भीड़ के कारण जो वाकई ज़रूरत की मेल होती है वो कई बार हमारे नजरों से ओझल हो जाती है. अब इसी टेंशन को खत्म करने के लिए Gmail एक ऐसा कमाल का फीचर लेकर आया है जिससे ये पूरा झंझट निपटाया जा सकता है और वो भी सिर्फ एक क्लिक में.

gmail दे रहा नया ऑप्शन

Gmail अब एक नया ऑप्शन दे रहा है जिसका नाम है, Manage Subscriptions. ये फीचर आपके इनबॉक्स को साफ-सुथरा और काम का बनाए रखने में मदद करेगा. इसकी मदद से आप उन सभी मेल सब्सक्रिप्शन को एक जगह देख सकते हैं, जिन्हें आपने कभी-ना-कभी कहीं क्लिक करके एक्टिव कर दिया था.

अब हर मेल खोलकर 'Unsubscribe'ढूंढ़ने और ढेरों सवालों का जवाब देने की जरूरत नहीं है. बस इस एक बटन पर क्लिक कीजिए और देखिए सारे सब्सक्रिप्शन सामने आ जाएंगे. जो मेल्स चाहिए उन्हें रहने दीजिए और बाकी को अनसब्सक्राइब करके हटा दीजिए.

हर वेबसाइट मांग रही है Gmail

आजकल हर वेबसाइट, हर ऐप हमसे Gmail मांग ही लेता है. वहीं यूजर्स भी OTP आने और ऑर्डर ट्रैक कर पाने का सोचकर ईमेल डाल देते हैं. मगर उसके बाद शुरू हो जाती है मेल की मारा-मारी. हर रोज सुबह उठते ही 20-25 बेकार के मेल देखकर सिर घूम जाता है.

Gmail को भी आखिरकार ये समझ आ गया कि ये कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है. यही कारण है कि जीमेल ने पूरे एक साल तक इस नए फीचर पर काम किया और अब इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

कहां मिलेगा ये फीचर?

ये फीचर आपको ‘Manage Subscriptions’ बटन Gmail ऐप और वेब दोनों पर मिलेगा. इनबॉक्स के लेफ्ट साइड में जहां बाकी ऑप्शन होते हैं, जैसे Promotions, Social, Spam वगैरह वहीं इसका ऑप्शन दिखाई देगा.

अब आपको तय करना है कि कौन सा मेल आपके काम का है और कौन सा सिर्फ स्पेस ले रहा है. जो जरूरी है, उसे रहने दीजिए बाकी को एक झटके में हटा दीजिये. आसे में आपको Gmail इनबॉक्स की सफाई के लिए कोई भारी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. बस एक क्लिक और काम खत्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Semicon India 2026 का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या खास?
Semicon India 2026 का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या खास?
Smartphone से AI Chip तक, जानें आज के बड़े Tech Launch
Smartphone से AI Chip तक, जानें आज के बड़े Tech Launch
मीटर रीडर का इंतजार खत्म...खुद बनवाएं Accurate बिजली बिल, अपनाएं ये हैक
मीटर रीडर का इंतजार खत्म...खुद बनवाएं Accurate बिजली बिल, अपनाएं ये हैक
40 हजार रुपये के बजट में कौन-सा लैपटॉप खरीदें? देखें बेस्ट ऑप्शन
40 हजार रुपये के बजट में कौन-सा लैपटॉप खरीदें? देखें बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपना तेल और गैस कहीं और से...', 100% टैरिफ का बिल लाकर भारत से बोला US
'अपना तेल और गैस कहीं और से...', 100% टैरिफ का बिल लाकर भारत से बोला US
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
'विकास के रास्ते पर भारत, BRICS में दिखी ताकत', सेमीकॉन इंडिया में बोले PM मोदी
'विकास के रास्ते पर भारत, BRICS में दिखी ताकत', सेमीकॉन इंडिया में बोले PM मोदी
'PM मोदी ने अवॉर्ड्स से नेपोटिज्म खत्म किया...' दादा साहेब फाल्के सम्मान मिलते ही बोले अनंत नाग
'PM मोदी ने अवॉर्ड्स से नेपोटिज्म खत्म किया...' बोले अनंत नाग
साल का सबसे बड़ा इश्यू खुला, 22 हजार 569 करोड़ के NSE IPO में पैसा लगाएं या बचें?
साल का सबसे बड़ा इश्यू खुला, 22 हजार 569 करोड़ के NSE IPO में पैसा लगाएं या बचें?
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, कौन होगा अगला चीफ सिलेक्टर?
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, कौन होगा अगला चीफ सिलेक्टर?
ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, कहा- 'जरूरी कदम उठाएंगे'
ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, कहा- 'जरूरी कदम उठाएंगे'
Roxx जैसे फीचर्स के साथ जल्द नई Thar मारेगी एंट्री, जानें क्या होगा नया?
Roxx जैसे फीचर्स के साथ जल्द नई Thar मारेगी एंट्री, जानें क्या होगा नया?
Embed widget