एक्सप्लोरर

Oppo के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए अब कितने रुपये का मिलेगा?

अगर आप सस्ते में अपने लिए नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो Oppo Reno8 5G को आप बजट रेंज में अपना बना सकते हैं. वैसे इसकी कीमत 30 हजार से भी ज्यादा है.

Oppo Reno8 5G: अगर आप अपने लिए एक प्रीमियम मोबाइल फोन लेने की सोच रहे हैं तो Oppo Reno8 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. मोबाइल फोन की कीमत वैसे 34,999 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर फिलहाल 20% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का भी लाभ मोबाइल फोन पर दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है.

खास ऑफर ये है

Oppo Reno8 5G पर ग्राहकों को 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर दिया जा रहा है. अगर आपको सभी ऑफर का लाभ मिलता है तो आप एमआरपी से बेहद कम में इस प्रीमियम फोन को अपना बना सकते हैं. ध्यान दें, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपको तभी मिलेगा जब आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होगा. 

स्पेक्स

Oppo Reno8 5G प्रीमियम फोन में आपको 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है. बात करें कैमरा की तो इसमें बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. मोबाइल फोन 4500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

लॉन्च हुआ पोको C55

पोको ने अपना नया बजट सेगमेंट का फोन पोको c55 बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसमें बेस वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. स्मार्टफोन की सेल 28 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें: न खून निकलेगा, न दर्द होगा.. इस तरह शुगर लेवल बताएगी एपल वॉच, क्या ऐसी कोई टेक्नोलॉजी बन चुकी है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget