एक्सप्लोरर

गेमिंग के शौकीनों के लिए 600mAh बैटरी वाला पावरफुल माउस, सिर्फ 999 रुपये में खरीदें

इस माउस को USB केबल की मदद से चार्ज किया जा सकता है और यह तेजी से चार्ज होता है. इसके अलावा इस माउस में मल्टी स्टेज एनर्जी सेविंग मोड है. इसमें LED बैकलाइट दी गई है जोकि अलग-अलग सात कलर्स में उपलब्ध है.

इस कोरोना काल में अब लोग वर्क फ्रॉम होम ही कर रहे हैं. ऐसे में लैपटॉप/PC पर 8 से 12 घंटे बिता रहे हैं लोग. इतना काम करते समय अक्सर देखने में आता है कि माउस सबसे जल्दी खराब होता है, या बैटरी लो हो जाती है या काम करना बंद कर देता है. ऐसे में फ्रांस की लाइफ स्टाइल कंपनी Zoook ने भारत में अपना नया स्टाइलिश गेमिंग माउस Blade पेश किया है. जोकि न सिर्फ प्रीमियम है बल्कि कई अच्छे फीचर्स से भी लैस है.

600mAh की है बैटरी
इस नए Blade माउस में री-चार्जेबल 600mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जोकि इसका प्लस पॉइंट है. इस माउस को USB केबल की मदद से चार्ज किया जा सकता है और यह तेजी से चार्ज होता है. इसके अलावा इस माउस में मल्टी स्टेज एनर्जी सेविंग मोड है, इसके अलावा इसमें ऑटो स्लीपिंग मोड भी है यानी कि अगर 10 मिनट तक इस माउस का इस्तेमाल नहीं होगा तो यह अपने आप स्लीपिंग मोड में चला जाएगा.

वायरलेस टेक्नोलॉजी से है लैस
यह गेमिंग माउस 2.4G वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस है. खास बात यह है कि इसे यूज़ करने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है. इसमें तीन स्पीड 800/1200/1600 हैं. इसे विंडोज 7/8/10/XP, Vista 7/8, Mac और Linux पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी ने इस ,माउस की कीमत 999 रुपये है और इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर होगी.

स्टाइलिश है डिजाइन
इस माउस का डिजाइन बेहद स्टाइलिश है. वैसे यह माउस दिखने में एपल माउस की तरह भी नजर आता है. इस नए Blade माउस में रबड़ स्क्रॉल व्हील है जिसे लेकर स्किन फ्रेंडली का भी दावा कंपनी की तरफ से किया गया है.

बार-बार बैटरी बदलने की नहीं है जरूरत
ZOOOK Blade गेमिंग माउस में काफी अच्छी क्वालिटी का ध्यान रखा है.इसकी बॉडी एबीएस प्लास्टिक की है और इसका कॉलर लेदर का है. इसमें LED बैकलाइट दी गई है जोकि अलग-अलग सात कलर्स में उपलब्ध है. आप माउस को यूज़ करते समय LED लाइट को बंद भी कर सकते हैं, गेमिंग के वक्त ध्यान न भटके उसके लिए इसकी लाइट को बंद करने की भी सुविधा है. इस माउस में आपको बार-बार बैटरी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह इन बिल्ट बैटरी के साथ आता है, इसमें दी गई लाइट को आप अपने हिसाब से ऑफ और ऑन कर सकते हैं.

इनसे है मुकाबला
ZOOOK Blade गेमिंग माउस का सीध मुकाबला डेल, लेनोवो, लॉजिटेक, जेब्रोनिक्र्स और HP जैसे ब्रांड्स से होगा. 600mAh की लिथियम आयन बैटरी के दम पर जूक का यह माउस काफी ग्राहकों की पसंद बन सकता है क्योंकि इस तरह का फीचर जल्दी से देखने को नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें

रियलमी और शाओमी को चुनौती देते हैं ये खास Earbuds, स्लाइडिंग केस और शानदार बैटरी लाइफ हैं खूबियां

लेटेस्ट फीचर्स के साथ आता है ये वायरलेस नेकबैंड, हाई क्वालिटी साउंड के मामले में OnePlus से टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget