एक्सप्लोरर

शाओमी ने लॉन्च किया Redmi Note 5, Note 5 Pro और Mi TV, यहां जानें खसियत और कीमत

नई दिल्लीः शाओमी ने आज अपने फैंस को वैलेंटाइन डे का बेहतरीन तोहफा दिया है. कंपनी ने आज भारत में तीन डिवाइस लॉन्च किए है रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो और mi टीवी. ये दोनों ही स्मार्टफोन और mi टीवी 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ये तीनो प्रोडक्ट जल्द ही ऑफलाइन बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि ऑफलाइन की उपलब्धता को लेकर कोई तय समय नहीं दिया गया है.ॉ

c6 Redmi Note 5 के स्पसेसिफिकेशन रेडमी नोट 5 कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 का सक्सेसर है. रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है. जो ज्यादा परफॉमेंस और बैटरी एफिशिऐंट है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा बेस्ड MIUI9 पर चलता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल 1.25-माइक्रॉन पिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फ्रंट सेल्फी फ्लैश के साथ आता है. ये स्मार्टफोन बाजार में ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा. इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है.

Redmi Note 5 Pro की कीमत रेडमी नोट 5 प्रो का ग्लोबल लॉन्च आज दिल्ली में किया गया. कंपनी का दावा है कि रेडमी नोट 5 प्रो कंपनी का बजट कीमत में कैमरा बीस्ट है. इसके दो वेरिएंट 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किए गए हैं. इसके 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीम 16,999 रुपये हैं.

c3

Redmi Note 5 Pro के स्पसेसिफिकेशन रेडमी नोट 5 प्रो में 5.9 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. इसकी रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है. ये पहला स्मार्टफोन है जो ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का साथ आता है. शाओमी के लिए क्वालकॉम नेये चिप डिजाइन की है. जो स्मार्टफोन को बेहतरीन परफॉमेंस और बैटरी की खपत को कम करेगा.

कैमरा रेडमी नोट 5 प्रो का सबसे बड़ा हाईलाइट है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. 12MP+5MP रियर कैमरा वाला ये स्मार्टफोन पोट्रेट मोड के साथ आता है. साथ ही इसमें ब्यूटीफाई 4.0 दिया गया है जो तस्वीरों को बेहतरीन बनाता है.

सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि इसका फ्रंट कैमरा भी पोट्रेट मोड देता है. 64 जीबी स्टोरेज वाला ये स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल होगा. इसे पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है.

c1

Mi TV पहली बार शाओमी ने भारतीय बाजार के लिए स्मार्ट टीवी Mi TV लॉन्च की है. ये 22 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. कंपनी का दावा है कि ये अब तक की सबसे पतली टीवी है. 4.99 मीमी. चौड़ाई वाली ये टीवी बेहद पतले फ्रेम के साथ आती है.

55 इंच वाली इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है. ये क्वार्डकोर प्रोसेसर के साथ आता है.  इसमें कंपनी ने पैचवॉल ओएस दिया है.

कंटेंट के लिए शाओमी ने हॉटस्टार, वूट , जियो टीवी जैसे कंटेंट प्रोवाइडर्स से साझेदारी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget