एक्सप्लोरर

Xiaomi Redmi Note 4: महज 12,999 रुपये में बेहतरीन फोन

नई दिल्ली: चीन की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी श्याओमी ने उच्चस्तरीय स्पेसिफिकेशन्स वाली अपनी फ्लैगशिप डिवाइस श्याओमी रेडमी नोट 3 की सफलता की लहर पर सवार होकर, इस साल अपना पहला डिवाइस रेडमी नोट 4 लॉन्च किया है.

श्याओमी ने पिछले साल अपने भारतीय कारोबार से एक अरब डॉलर का उत्साहवर्धक राजस्व हासिल किया था. इस सफलता के बाद इस साल श्याओमी ने कई धमाकेदार उत्पाद लांच करने की योजना बनाई है और नोट 4 तो बस शुरुआत है.

रेडमी नोट  12,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी है. अपने पूववर्ती संस्करण की तरह ही यह पूरी तरह से मेटल बॉडी से लैस है जो हाथ में सही तरीके से फिट हो जाती है. इसके किनारे स्लिम हैं और इसका अगला हिस्सा 2.5डी कवर्ड ग्लास से लैस है.

इस डिवाइस में हाइब्रिड सिम ट्रे है. इसमें दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है.

इसका स्क्रीन 5.5 इंच है जो फुल एचडी डिस्प्ले वाला है जो बेहद स्पष्ट तस्वीरें और वीडियो दिखाती है. इसमें 2 जीबी का ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर जो एसफाल्ट 8 जैसे भारीभरकम गेम को स्मूथ तरीके से संभालने में समर्थ है और इस पर मल्टीटास्किंग बेहद आसान है.

इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा ताथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. पिछला कैमरा दोहरा एलईडी फ्लैश के साथ है और उसका एपरचर एफ 2.0 है, जो पीडीएफ (फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस) तकनीक से लैस है.

इसमें 4,100 एमएएच की बैटरी लगी है जिसे निकाला नहीं जा सकता है. यह बैटरी एक घंटे चार्ज करने पर 100 मिनट का टॉक टाइम देती है. एक बार पूरी तरह चार्ज करने कर इसका जमकर इस्तेमाल करने पर यह 20 घंटों का बैकअप देती है.

क्या है कमी?

कैमरे में अभी सुधार की जरूरत है. दिन में तो यह बेहतरीन तस्वीरें निकालती है, लेकिन कम रोशनी में अच्छी तस्वीरें नहीं आ पाती. यहां तक कि रोशनी कम होने पर कैमरा तेजी से फोकस नहीं कर पाता.

कुल मिलाकर रेडमी नोट 4 एक बेहतरीन सौदा है. क्योंकि फिलहाल बाजार में कोई अन्य डिवाइस इस कीमत में इसके आसपास भी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget