एक्सप्लोरर

शाओमी मे लॉन्च किया गेमचेंजर स्मार्टफोन Redmi 4A, कीमत 5999 रुपए

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना नया गेमचेंजर स्मार्टफोन रेडमी 4A आज लॉन्च किया. जिसकी कीमत 5999 रुपए रखी गई है. नया शाओमी स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्टिव है और ये बाजार में डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़-गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध है.

शाओमी रेडमी 4A का डार्क ग्रे और गोल्ड वैरिएंट गुरुवार से एमेजन इंडिया और Mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा वहीं इसका रोज गोल्ड वैरिएंट 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

इसके फीचर्स की बात करें तो रेडमी 4A में पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है. हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिए गए हैं जिसे यूजर एसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकता है. स्मार्टफोन में मार्शमैलो 6.0 बेस्ड MIUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. रेडमी4A में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.4GHz क्वार्ड कोर स्नैपड्रैगन 425 और 2GB रैम दी गई है. ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Adreno 308 GPU दिया गया है.

शाओमी रेडमी 4A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. जिसमें f/2.2 अपरचर है. वहीं इसका फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे बढ़ा कर 128 जीबी तक किया जा सकता है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस/A-GPS, ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं. डिवाइस को पावर देने के लिए 3120mAh की बैटरी दी गई है. शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने बताया कि ''मेक इन इंडिया पहल को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने आंधप्रदेश के श्रीसिटी में दूसरी विनिर्माण इकाई शुरू कर दी है. यह इकाई भी उसने फाक्सकॉन के साथ गठजोड़ में लगाई है. इन दो इकाइयों में कंपनी 5000 लोगों को रोजगार दे रही है जिनमें से 90 प्रतिशत महिलाएं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget