एक्सप्लोरर

Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite हुआ लॉन्च, डुअल कैमरा और एंड्रॉयड ओरियो फीचर्स से है लैस

मी ए 2 स्मार्टफोन मी ए1 का अगला वर्जन है जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था.

नई दिल्ली: शाओमी ने आखिरकार मी ए2 और मी ए2 लाइट को स्पेन के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में आज लॉन्च कर दिया. दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, एआई कैमरा फीचर्स और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. गूगल की तरफ से एंड्रॉयड वन सर्टिफाई फोन में शाओमी की तरफ से कस्टम एंड्रायड ROM - MIUI दूसरे शाओमी फोन की तरह नहीं है. मी ए 2 स्मार्टफोन मी ए1 का अगला वर्जन है जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था. ये स्मार्टफोन शाओमी की तरफ से पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन था. Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite की कीमत शाओमी के मी ए2 की अगर कीमत की बात करें तो यूजर्स इस फोन को 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज के साथ 20,00 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को यूजर 22,500 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. तो वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 28,100 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. मी ए2 लाइट के अगर 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की बात करें फोन को यूजर 14,400 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी वाले स्टोरेज को यूजर्स 18,400 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. बता दें कि फोन की पहली सेल 10 अगस्त को स्पेन में है जहां यूजर मी.कॉम से इस फोन को खरीद सकते हैं. फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है. शाओमी मी 2 स्पेसिफिकेशन शाओमी मी 2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 का है. प्रोटेक्शन के लिए फोन में 2.5 डी का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुविधा दी गई है. डुअल सिम नैनो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है. फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैग्न 660 SoC की सुविधा दी गई है. फोन के अगर खास फीचर की बात करें तो फोन में फोटोग्राफी के लिए एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 20 मेगापिक्सल के साथ आता है. फोन में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है. फोन के बैक में एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सोनी IMX486 सेंसर के साथ आता है. रियर कैमरा सेटअप फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट की सुविधा दी गई है. बैटरी की अगर बात करें तो फोन में 2010mAh की बैटरी दी गई है जो 3.0 क्विकचार्ज सपोर्ट के साथ आता है. फोन 30 मिनट के भीतर 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है. कनेक्टिविटी के मामले में मी ए 2 में 4 जी LTE, डुअल बैंड वाईफाई a/b/g/n/ac, वाईफाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, हालांकि इस बार फोन में 3.5mm का जैक नहीं दिया गया है. Xiaomi Mi A2 Lite स्पेसिफिकेशन शाओमी मी ए2 डुअल सिम के साथ आता है. जिसमें 5.84 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19;9 का है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 625 SoC दिया गया है जो 3 और 4 जीबी रैम के साथ आता है. फोन में 32 जीबी और 64 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर कैमरा दिया गया है जो पीडीएफ और 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है. फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है. कंपनी रियर कैमरा में पोट्रेट मोड की भी सुविधा दे रही है. फोन की बैटरी 4000mAh की है. फोन में 3.5mm के हेडफोन जैक के साथ माइक्रो यूएसबी की भी सुविधा दी गई है. स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget