एक्सप्लोरर

शाओमी के Mi A2 और Mi A2 लाइट कल हो रहे हैं लॉन्च, यहां जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

इन दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, ऐसे में लॉन्च से पहले इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में वो सबकुछ जानिए जो आपके लिए जरुरी है.

नई दिल्ली: शाओमी Mi A2 और Mi A2 लाइट कंपनी के दो आने स्टॉक एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं. एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले ये दोनों स्मार्टफोन कल यानी 24 जुलाई को स्पेन के एक इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरु होगा. इन दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, ऐसे में लॉन्च से पहले इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में वो सबकुछ जानिए जो आपके लिए जरुरी है.

शाओमी Mi A2, Mi A2 लाइट की कीमत इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत लीक रिपोर्ट में सामने आ चुकी है. शाओमी Mi A2 की बात करें तो इसके 4जीबी रैम / 32जीबी स्टोरेज की कीमत 1,288 रॉन (रोमानियन करेंसी) (लगभग 22,200 रुपये) होगी. इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के मॉडल की कीमत 1,424 रॉन ( लगभग 24,600 रुपये) रुपये हो सकती है. Mi A2 लाइट की कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 943 रॉन (लगभग 16,200 रुपये) में उपलब्ध होगा. 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1143 रॉन (लगभग 19,700 रुपये) हो सकती है.

शाओमी Mi A2 लाइट के स्पेसिफिकेशन अब तक की रिपोर्टके मुताबिक शाओमी Mi A2 लाइट में 8.1 एंड्रॉयड ओरियो ओएस दिया गया है. इस फोन में 5.84 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 दिया गया है.

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है जो 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा. इसकी मैमोरी फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है.

कैमरे के लिहाज से इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है . इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और सेकेंडरी लेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा. लिस्टिंग में रियर कैमरे में एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटी फीचर होने की बात कही गई है. सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा जो ब्यूटीफाई फीचर के साथ आएगा.

शाओमी Mi A2 के स्पेसिफिकेशन बताया जा रहा है कि Mi A2 हाल ही में चीन में लॉन्च में Mi6X स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट होगा. इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi 6X में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के ऑस्पेक्ट रेशियो और फुल HD+ की डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ आता है. दिखने में ये स्मार्टफोन काफी कुछ रेडमी नोट 5 प्रो जैसा है इसमें 2.2GHz क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 दिया गया है. इसके दो रैम वेरिएंट 4 जीबी और 6 जीबी लॉन्च और दो स्टोरेज वेरिएंट 64 जीबी और 128 जीबी लॉन्च किए गए हैं.

कैमरा की बात करें तो इसमें 12MP+20MP का रियर डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है. जिसमें 12 मेगापिक्सल वाला लेंस f/1.75 अपरचर और 20 मेगापिक्सल वाला लेंस f/1.8 अपरचर के साथ आता है. इसका कैमरा AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के साथ आता है जो ऑटोमैटिक ऑब्जेक्ट को पहचान सकता है और बाकी सेटिंग भी खुद एडजस्ट कर सकता है. इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Mi 6X फेस-अनलॉक फीचर के साथ आता है. इसे पावर देने के लिए 3010mAh की बैटरी दी गई है जो 3.0 क्विकचार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि ये 30 मिनट में ये 50% तक चार्ज हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget