एक्सप्लोरर

Xiaomi Mi 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 65000 रुपये से ज्यादा है फोन की कीमत

वर्चुअल इवेंट में शाओमी ने Mi 11 Special Edition भी लॉन्च किया है. हालांकि अभी ये नहीं बताया गया है इसकी क्या कीमत है. ये फोन सीमित संख्या में ही उपलब्ध होंगे.

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन  Xiaomi Mi 11 वर्चुअल इवेंट में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है. इससे पहले ये फोन चीन के मार्केट में उतारा गया था. इसके साथ ही कंपनी ने Xiaomi Mi 11 का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है, लेकिन इसकी प्राइस का खुलासा नहीं हुआ है. फोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस.

ये है कीमत Xiaomi Mi 11 के 8 GB + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 Euro यानी करीब 65,728 रुपये है. वहीं इसके 8 GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत EUR 799 यानी 70300 रुपये होगी. शाओमी का ये फोन क्लाउड व्हाइट, मिडनाइट ग्रे और हॉरिजन ब्लू कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

Xiaomi Mi 11 के स्पेसिफिकेशंस Xiaomi Mi 11 में 6.81-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल है. जिसमें HDR10+ का भी सपोर्ट दिया गया है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है. ये फोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 20MP का कैमरा सेल्फी दिया गया है. पावर के लिए Xiaomi Mi 11 में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Galaxy S21 Ultra से होगा मुकाबला ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 11 फोन सैमसंग गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा को टक्कर देगा. Galaxy S21 Ultra सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है इस फोन में 6.8 इंच का एज QHD+ डायनामिक एमोलेड 2X Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है. जो HDR10+ सपोर्ट और एडॉप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. सैमसंग के इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. स्मार्टफोन के बैक में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का ड्यूल पिक्सल सेंसर, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 10 मेगापिक्सल का एक और सेंसर मौजूद है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 40 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी के लिहाज से भी ये काफी दमदार फोन है. 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि वायरलेस चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें

Oppo A15s का नया वेरिएंट लॉन्च, 11 हजार में लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन्स Samsung से लेकर Realme तक, ये हैं 8 हजार में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget