एक्सप्लोरर

पहली बार सेल में मिल रहा Xiaomi Mi 10i, जानें वनप्लस की टक्कर वाले इस फोन पर क्या हैं ऑफर्स

अमेजन इंडिया और mi.com पर Xiaomi Mi 10i की सेल चल रही है. फोन पर ICICI बैंक कार्ड की ओर से 2000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा इस पर रिलायंस जियो की तरफ से 10,000 रुपये का बेनिफिट भी दिया जा रहा है.

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने Mi 10 को भारत में लॉन्च किया है. इस फोन का भारत में लंबे समय से चर्चा की जा रही थी. वहीं आज इस फोन की पहली सेल है. अमेजन इंडिया और mi.com पर चल रही सेल में कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं इस फोन की क्या कीमत और फीचर्स हैं, साथ ही इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.

ये है कीमत और ऑफर्स Xiaomi Mi 10i को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा गया. ये इसके 6GB+ 64GB वैरिएंट की प्राइस है. साथ ही इसके 128GB स्टोरेज के दाम 21,999 रुपये तय किए गए हैं. ये फोन 8GB+ 128GB वैरिएंट में भी अवेलेबल है, जिसकी कीमत 23,999 है. शाओमी के इस फोन को अगर आप खरीदते हैं तो आपको ICICI बैंक कार्ड की ओर से 2000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा फोन पर जियो की तरफ से 10,000 रुपये का बेनिफिट भी दिया जा रहा है.

Mi 10i के स्पेसिफिकेशंस Mi 10i के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है. इसका अडेप्टिव सिंक रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ का है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. गई है. फोन में 6 GB और 8 GB रैम दी गई है, स्टोरेज के लिए 64 GB और 128 GB का ऑप्शन दिया गया है. शाओमी का ये फोन फोन ऐंड्रॉयड बेस्ट MIUI 12 पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है.

जबरदस्त है कैमरा Mi 10i में जबरदस्त कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. Mi 10i के चार रियर कैमरे में अपर्चर एफ/1.75 के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी (Samsung HM2) सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Mi 10i को पावर देने के लिए इसमें 4820mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ बॉक्स में 33वाट फास्ट चार्जर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल-स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, IR सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है. शाओमी का ये फोन तीन कलर ऑप्शन Pacific Sunrise, Atlantic Blue, और Midnight Black में अवेलेबल है.

OnePlus Nord से है टक्कर Mi 10i की टक्कर वनप्लस नॉर्ड से है. वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने अपने बाकी स्मार्टफोन की तरह नॉर्ड के कैमरा पर खास ध्यान रखा है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. नॉर्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

OnePlus Nord की कीमत वनप्लस ने नॉर्ड से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 29,999 रुपये में खरीदे सकते हैं. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में अवेलेबल है.

ये भी पढ़ें

Samsung से लेकर Redmi तक, ये हैं 6GB रैम वाले दमदार स्मार्टफोन म्यूजिक लवर्स के लिए भारत में लॉन्च हुए ये ऑडियो प्रोडक्ट्स, इनसे होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget