एक्सप्लोरर

शाओमी ने लॉन्च की मेड इन इंडिया Redmi Watch Move, एक बार चार्ज पर मिलता है 14 दिनों का बैकअप, जानें फीचर्स और कीमत

Redmi Watch Move: शाओमी ने इस हफ्ते अपनी पहली 'मेड इन इंडिया' बजट स्मार्टवॉच Redmi Watch Move को भारतीय बाजार में पेश किया है. यह नई स्मार्टवॉच HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है.

Redmi Watch Move: शाओमी ने इस हफ्ते अपनी पहली 'मेड इन इंडिया' बजट स्मार्टवॉच Redmi Watch Move को भारतीय बाजार में पेश किया है. यह नई स्मार्टवॉच HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है जिसे खासतौर पर शाओमी ने डिजाइन किया है. इसमें IP68 रेटिंग मिलती है जिसका मतलब है कि ये स्मार्टवॉच धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहती है. कंपनी का दावा है कि यह वॉच सामान्य इस्तेमाल में 14 दिनों तक चल सकती है.

Redmi Watch Move के फीचर्स

जानकारी के मुताबिक, Redmi Watch Move में 1.85-इंच की स्क्वायर AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराई गई है जो Always-on Display फीचर को भी सपोर्ट करती है. हालांकि, इसमें डिस्प्ले प्रोटेक्शन नहीं दिया गया है. वॉच का वजन सिर्फ 25 ग्राम है और इसमें TPU स्ट्रैप मिलता है जो स्किन फ्रेंडली है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कई हेल्थ फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. इसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर, नींद और तनाव की निगरानी, 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल है.

हालांकि, IP68 रेटिंग होने के बावजूद इसे तैराकी के लिए पहनने की सलाह नहीं दी जाती. इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, हिंदी भाषा सपोर्ट और Mi Fitness ऐप के जरिए एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबिलिटी मिलती है. इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है जो नॉर्मल इस्तेमाल पर 14 दिनों का बैकअप प्रदान करता है. वहीं, हैवी यूज़ में ये स्मार्टवॉच 10 दिन और Always-on Display चालू रहने पर 5 दिन तक चल सकती है.

कितनी है कीमत

कंपनी ने इस वॉच की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये रखी है. ये स्मार्टवॉच 1 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसे आप कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. ये स्मार्टवॉच नॉइस को कड़ी टक्कर देती है.

Noise ColorFit Pulse 4 को मिलती है टक्कर

भारतीय ब्रांड Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच ColorFit Pulse 4 को भारत में कुछ समय पहले ही उतारा है. यह वॉच कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है जिसमें खासतौर पर AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग शामिल हैं. स्वास्थ्य संबंधी फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, नींद की निगरानी जैसे अहम हेल्थ ट्रैकर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा यूज़र को 100 से अधिक क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस का विकल्प मिलता है, साथ ही एक AI Create फीचर भी है जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार वॉच फेस डिजाइन कर सकते हैं. Noise ColorFit Pulse 4 की शुरुआती कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और यह वॉच कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:

प्लास्टिक या लोहे वाला! गर्मियों में कौन सा कूलर खरीदना आपके लिए होगा बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget