एक्सप्लोरर

भारतीय बाजार में घाटे के बाद भी एपल ने कमाया है जबरदस्त मुनाफा, आखिर क्यों भारत एपल के लिए जरुरी नहीं?

भारत में एपल प्रोडक्ट की सेल में गिरावट के बाद भी कंपनी ने जबरदस्त मुनाफा कमाया है. भारत एपल के कुल रेवेन्यू में 5.9 फीसदी का योगदान करता है.

नई दिल्लीः दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी और तकनीक की दुनिया का बड़ा नाम एपल ने अप्रैल -जून की तिमाही में उम्मीद से बेहतर लाभ कमाया है, इस अवधि में कंपनी ने 53.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू और 11.5 बिलियन लाभ कमाया है. भारत में एपल प्रोडक्ट की सेल में गिरावट के बाद ये आंकड़े सामने आए हैं, भारत एपल के कुल रेवेन्यू में  5.9 फीसदी  का योगदान करता है. आबादी के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश और आईफोन के बढ़ते क्रेज के बावजूद एपल की भारत में गिरती सेल कंपनी के रेवेन्यू को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है.

आखिर क्यों एपल के लिए भारत ज्यादा मायने नहीं रखता

भारत में एपल का बेस्ट सेलिंग मॉडल आईफोन 6 है जिसे कंपनी ने 6 साल पहले लॉन्च किया था. ये मॉडल कई देशों में बंद किए जा चुके हैं,  इसकी कीमत 30000 रुपये है जो कि एपल के अन्य प्रोडक्ट के मुकाबले काफी कम है. इस तिमाही में एपल की सेल में 1 फीसदी बिक्री के मे बढोतरी हुई है लेकिन इससे कंपनी के रेवेन्यू में 20% का इजाफा हुआ है.  एपल ने इस साल प्रीमियम आईफोन X की बिक्री की जिसकी कीमत अमेरिकी बाजार में 1000 डॉलर और भारत में 89000 रुपये से शुरु होती है.

बिक्री के मामले में एपल के लिए अमेरिका, चीन, यूरोप, चीन और जापान सबसे बड़े मार्केट हैं.  भारत में एपल ने अपनी सेल स्ट्रेटजी में हाल ही में बदलाव किया और अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स के मामले में बदलाव किया है और कई सारे रिटेलर्स को बाहर किया गया है.

एपल की आय का दूसरे सबसे बड़ा स्रोत है एपल स्टोर से खरीदारी. एपल स्टोर में कई सारे एप और गेम फ्री में उपलब्ध नहीं होते इसके लिए यूजर को एक तय राशि चुकानी होती है. जब भी कोई एप या गेम यूजर खरीदता है तो एपल को इसका तय हिस्सा मिल जाता है.  भारत में महज 10 फीसदी यूजर ही एप खरीदते हैं.  ऐसे में यहां भी एपल को भारतीय बाजार से कुछ खास फायदा नहीं होता.

CyberMedia की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 10 मिलियन आईफोन यूजर्स हैं और एक साल में इसका एवरेज शिपमेंट तीन मिलियन है.  भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 10000 रुपये की कीमत तक के फोन का बोलबाला है जिसके कारण चीनी कंपनी शाओमी और दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इस मार्केट के बड़े प्लेयर्स है.

एपल कंपनी की कीमत 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है, बुधवार को एपल के स्टॉक में 5.9% का उछाल दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget