एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Business , यहां जानें इस नए एप के बारे में सब कुछ

पॉपुलर सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का नया एप व्हाट्सएप फॉर बिजेनस आज भारत में लॉन्च हो गया. इस एप के जरिए छोटे-मझोले बिजनेस ग्राहकों से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगे.

नई दिल्लीः पॉपुलर सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का नया एप व्हाट्सएप फॉर बिजेनस आज भारत में लॉन्च हो गया. इस एप के जरिए छोटे-मझोले बिजनेस ग्राहकों से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगे. इस एप को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स के लिए उतारा गया है.

व्हाट्सएप फॉर बिजनेस मुहिम को कंपनी ने पिछले साल सितंबर महीने में शुरु किया था. शुरुआती दिनों में व्हाट्सएप ने इस फीचर को बुकमाईशो और मेकमाईट्रिप जैसी कंपनियों के साथ टेस्ट किया था. जैसा कि आपको याद हो फिल्म टिकट बुक करते ही बुकमाईशो का व्हाट्सएप मैसेज ग्राहको को मिलने लगा था. अब ये नया स्टैंडअलोन एप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है. अभी ये सिर्फ एंड्रॉयड के लिए उतारा गया है लेकिन जल्द कंपनी इसे आईओएस के लिए भी उतारेगी.

भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Business , यहां जानें इस नए एप के बारे में सब कुछ

ये एप बिजनेस करने वालों को नए प्रोफाइल बनाने और जानकारी देने के साथ डेटा स्टोर करने में भी मदद करेगा. व्हाट्सएप के इस बिजनेस एप को व्हाट्सएप वेब पर भी चलाया जा सकेगा.

आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप फॉर बिजनेस है क्या?

ये एक एप है जिसमें छोटे-मझोले इंटरप्राइज या कंपनियां अपने ग्राहकों से जुड़ने के लिए यूज कर सकेंगी. जिसका मतलब है कि अगर आप ऑनलाइन फूड, फैशन, ग्रॉसरी का बिजनेस करते हैं तो इस एप की मदद से आप अपने ग्राहकों से बेहतर ढंग से जुड़ जाएंगे.

आम यूजर के लिए इसका क्या इस्तेमाल है? व्हाट्सएप फॉर बिजनेस जैसा कि नाम से ही साफ है. ये उनके लिए ही है जो किसी तरह का बिजनेस कर रहे हैं. जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने अपना ट्रायल बुकमाईशो के साथ शुरु किया था जिसमें टिकट बुक करते ही इसका डिटेल एक व्हाट्सएप मैसेज में ग्राहकों को मिलता है. ऐसे ही बिजनेस करने वाली कंपनियां ग्राहकों से एप के माध्यम से जुड़ेंगी. अगर आप एप से दोस्त-रिश्तेदारों से चैट करने हैं तो ये एप आपके किसी काम का नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?

'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत

पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम

UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?

Embed widget