एक्सप्लोरर

WhatsApp, Facebook और Instagram पर अगर आपको कोई कर रहा है ब्लैकमेल तो इन 10 तरीकों को अपनाएं, रहेंगे हमेशा सुरक्षित

कई बार ऐसा होता है जब हम इन एप्स की मदद से दोस्ती, रिलेशनशिप और प्यार की तरफ बढ़ने लगते हैं. लेकिन इन प्लेटफॉर्म की असलियत ये है कि कई बार हमें ये किसी डरावने सपने जैसी लगने लगती है.

नई दिल्ली: फेसबुक, व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम अब लोगों के लिए एक लाइफलाइन की तरह काम कर रहे हैं. यानी की इन तीनों एप्स के बगैर एक यूजर्स अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है जब हम इन एप्स की मदद से दोस्ती, रिलेशनशिप और प्यार की तरफ बढ़ने लगते हैं. लेकिन इन प्लेटफॉर्म की असलियत ये है कि कई बार हमें ये किसी डरावने सपने जैसी लगने लगती है. हाल ही में एक 21 साल के युवा ने एक कॉलेज के 17 साल के लड़के को उसकी नग्न तस्वीर की मदद से 6.4 लाख रूपये का चूना लगाया. ये सबकुछ ब्लैकमेल के जरिए किया गया. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं कि अगर कोई आपको कभी ऐसे प्लेटफॉर्म पर ब्लैकमेल करता है तो आप उस दौरान क्या स्टेप्स ले सकते हैं. 1. शुरू से ही ब्लैकमेल को अपने ऊपर हावी न होने दें और न ही दबें. आपको अपना दिमाग लगाना होगा और शुरू से ही ऐसे लोगों से लड़ना होगा. 2. अगर आपको कोई ब्लैकमेल करता है तो इसमें कोई डरने की बात नहीं है क्योंकि हमेशा याद रखें कि सेक्सटिंग कोई क्राइम नहीं है. वहीं ब्लैकमेल करना और निजी तस्वीरों को शेयर करना भारत में एक क्राइम है. 3. बता दें कि ये आपकी गलती नहीं है कि आपने किसी भरोसे वाले व्यक्ति को अपनी निजी तस्वीरें शेयर की. ये दूसरे व्यक्ति की गलती है जो आपको उन तस्वीरों की मदद से ब्लैकमेल कर रहा है. 4. लोकल पुलिस को इस बात की शिकायत करने से पहले हमेशा किसी वकील को इसकी जानकारी दें और ब्लैकमेलर से कैसे लड़ें इसके बारे में पता करें. 5. आप सीधे www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं. ये वेबसाइट मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की है. 6. अगर आप ऊपर दिए गए वेबसाइट पर इस चीज की रिपोर्ट करते हैं तो बता दें कि फिर ये मामला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस संभालेगी. 7. इस वेबसाइट की मदद से आप अपनी रिपोर्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं. 8. अगर आप फेसबुक पर रिपोर्ट करना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. https://www.facebook.com/help/contact/567360146613371 9. इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक0- https://help.instagram.com/contact/1681792605481224?helpref=faq_content 10. व्हॉट्सएप पर रिपोर्ट करने के लिए आप चैट में ही कर सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget