एक्सप्लोरर

फोटोग्राफी लवर्स को लुभाएगा नया Vivo S1 Pro, 48MP कैमरे से होगा लैस

नए S1 Pro स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट नवंबर महीने में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

नई दिल्लीः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo, साल 2020 में अपने पहले लॉन्च के साथ नया S1 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी भारत में 4 जनवरी को इसे लॉन्च करेगी. इस नए स्मार्टफोन का एक टीजर भी जारी किया है. यह टीजर कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

जानकारी के लिए बता दें कि नए S1 Pro स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट नवंबर महीने में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. भारत में इस नए डिवाइस का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. और हर जगह इसके डिजाइन की चर्चा हो रही है.

Vivo S1 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसके बैकपैनल पर दिया गया डायमंड शेप वाला AI क्वॉड कैमरा सेटअप है. इसमें 48MP का मेन सेंसर मिलेगा जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आपको बता दें कि  Vivo ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की भी जानकारी दी है कि S1 Pro को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा.

परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा. यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. पॉवर के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जोकि फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. देश में इसकी कीमत 22 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. नए S1 Pro का डिजाइन एक नए अंदाज में है जोकि ग्राहकों को लुभा सकता है. देखना होगा जब यह लॉन्च होगा तो यह कितनी सफल होता है.

नए Vivo S1 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च के दिन से शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा. फीचर्स की बात करें तो S1 Pro के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा. इसमें  6.38-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले मिलेगा, यह सुपर एमोलेड में भी आ सकता है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी फिलहाल नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget