एक्सप्लोरर

8GB रैम के साथ Vivo S1 Pro भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

नया Vivo S1 Pro मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट कलर में मिलेगा. S सीरीज के तहत यह दूसरा फोन है. इस फोन की खासियत इसका रियर डायमंड शेप्ड क्वॉड कैमरा सेटअप है.

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ‘S1 Pro’ को लॉन्च कर दिया है. यह फोन सिर्फ 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 19,990 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन Vivo इंडिया ई-स्टोर और ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट समेत सभी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर 4 जनवरी से मिलेगा. नया Vivo S1 Pro मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट कलर में मिलेगा. S सीरीज के तहत यह दूसरा फोन है. इस फोन की खासियत इसका रियर डायमंड शेप्ड क्वॉड कैमरा सेटअप है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए नए S1 Pro के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का  सेकेंडरी कैमरा, साथ ही 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा देखने को मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट भी दिया गया है.

डिस्प्ले

फोन में 6.38-इंच फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है. वहीं, इसमें हमेशा ऑन रहने वाला डिस्प्ले भी है. इतना ही नहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन्स

परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है. यह एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9.2 पर काम करता है. इसके अलावा यह डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi (डुअल-बैंड), ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट मौजूद है. इसमें 4,500mAh की बैटरी लगी है जोकि 18W डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है.

ऑफर्स

Vivo S1 Pro को खरीदने पर कंपनी की तरफ से ऑफर भी दिए जा रहे हैं. ऑफलाइन स्टोर पर ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा जियो की तरफ से 12,000 रुपये का ऑफर मिल रहा है. इतना ही नहीं फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है. ऑनलाइन स्टोर पर भी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा है जिसकी वैधता 31 जनवरी 2020 तक है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget