एक्सप्लोरर

उबर ने 20 मिनट के सफर के लिए वसूले 926318 रुपये

उबर का अपने यात्रियों से किराए की बढ़ी कीमत वसूलने का एक नया मामला सामने आया है. इस बार वसूली का शिकार कनाडाई नागरिक हुआ.

टोरंटोः उबर का अपने यात्रियों से किराए की बढ़ी कीमत वसूलने का एक नया मामला सामने आया है. इस बार वसूली का शिकार कनाडाई नागरिक हुआ. उबर ड्राइवर ने टोरंटो में एक यात्री से 20 मिनट की सवारी के लिए 18,518.50 कनाडाई डॉलर (926318 रुपये) ऐंठ लिये. खास बात ये रही कि कंपनी ने इस बिल को चूक ना मानते हुए सही ठहराया.

सीएनईटी की खबर के मुताबिक, यात्री हिशम सलामा ने 8 दिसंबर को यात्रा के लिए एक उबर एक्स बुक की, कीमतें बढ़ी होने के कारण यात्रा पूरी होने के बाद उसे करीब 20 डॉलर अदा करने थे. लेकिन जब वह अपने गंतव्य पर पहुंचे, तो यात्रा शुल्क 18,518.50 डॉलर (926318 रुपये) के बिल के रूप में दिखाया गया.

वाइस ने यात्री के हवाले से कहा, "यात्रा पूरी करने के 20 मिनट बाद, जब मैं अपने दोस्त के साथ था तो मुझे लगा कि मुझे अपना क्रेडिट कार्ड जांचना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सब कुछ ठीक है. यह नहीं हुआ और बकाया अभी भी लंबित था."

उन्होंने कहा कि वह उबर से संपर्क साधने में विफल रहे लेकिन उन्हें अगले दिन एक कॉल आया जिसमें उबर के प्रतिनिधि ने उन्हें बताया कि चार्ज सही था. उन्हें एक मैसेज भी मिला जिसमें यह लिखा था कि किराया जहां से उन्होंने गाड़ी पकड़ी थी और अपने गंतव्य स्थान तक बिल्कुल ठीक पाया गया है.

जिसके बाद सलामा और उनके दोस्तों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया तो उन्हें कंपनी ने करीब 150 डॉलर वापस कर दिए जो अदा की गई रकम से बहुत कम थे. सलामा की दोस्त एमेली केन्नार्ड ने 9 दिसम्बर को ट्वीट कर मामले को उठाया. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

सोशल मीडिया पर खिंचाई होती देख उबर ने अपनी गलती का एहसास किया और सवारी को पूरी रकम वापस कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?

मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'

How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Embed widget