एक्सप्लोरर

ट्विटर पर बैन होंगे सभी तरह के राजनीतिक विज्ञापन, 22 नवंबर से लागू होगा नियम

22 नवंबर से ट्विटर सभी तरह के राजनीतिक विज्ञापनों पर बैन लगाने जा रहा है. इसको लेकर 15 नवंबर को विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

नई दिल्ली:  सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए अब तक राजनितिक प्रचार करने वाले नेताओं और पार्टियों के लिए बुरी खबर है. ट्विटर अब किसी भी तरह का राजनीतिक विज्ञापन अपने प्लेफॉर्म पर बैन करने वाला है. ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा,'' राजनीतिक विज्ञापन, जिसमें गुमराह किए जाने वाले वीडियो और भ्रामक जानकारी का प्रसार शामिल हैं वह भारी पैमाने पर बढ़ रहे हैं. इस तरह के विज्ञापन बहुत प्रभावी होते हैं. ऐसे विज्ञापन का कारोबार के लिए होना ठीक है लेकिन राजनीति विज्ञापन बहुत जोखिम भरा होता है.'' ट्विटर की तरफ से कहा गया है कि 22 नवंबर के बाद से कोई भी राजनितिक प्रचार पर बैन होगा. हालंकि ट्विटर की तरफ से कहा गया है कि इस संबंध में 15 नवंबर को विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

हालांकि ट्विटर के इस फैसले के बाद कई राजनीतिक दल और राजनेता इस पर आपत्ति जता रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के चुनावी प्रचार के मैनेजर ब्रेड पास्कल ने भी ट्विटर के फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने इसे ट्रंप और कंज़रवेटिव्स को ख़ामोश करने की कोशिश बताया है. वहीं इसके विपरित ट्रंप के धुरविरोधी जो बाइडन के प्रवक्ता बिल रूसो ने इस फैसले का स्वागत किया है.बिल रूसो ने कहा है कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा.

फेसबुक के फैसले पर असहमति

फेसबुक ने पिछले माह यह घोषणा की थी कि नेताओं और उनके अभियान से जुड़े पोस्ट तकरीबन नियंत्रण मुक्त रहेंगे. जबकि इस कंपनी का पहले इससे उलट रुख था. फेसबुक ने पहले भुगतान वाले सियासी विज्ञापनों पर रोक लगा रखी थी. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के इस फैसले को लेकर कंपनी में काम करने वाले लोग ही खुश नहीं है. जुकरबर्ग के सियासी विज्ञापन संबंधी नीति का फेसबुक कर्मी विरोध कर रहे हैं. इस संदर्भ में 250 से ज्यादा लोगों ने सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि राजनेताओं को मनचाहे झूठ कहने की छूट नहीं देनी चाहिए.

देशभर में Run For Unity का आयोजन, गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना में तल्खी जारी, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा- अगर हालात बदले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget