एक्सप्लोरर

ये हिंदुस्तानी बन सकता है Whatsapp का अगला CEO, IIT दिल्ली से निकलने के बाद गूगल और पेटीएम में कर चुका है काम

जेन कूम द्वारा इस हफ्ते पद छोड़ने के बाद नीरज अरोड़ा को कुर्सी पर बिठाया जा सकता है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसी कंपनियां हैं जिसमें भारतीय अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी है जो बड़े पद पर सवार है. व्हॉट्सएप के अगले सीईओ को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं जिसमें एक भारतीय का नाम सबसे ऊपर आ रहा है. इसमें ये कहा जा रहा है कि व्हॉट्सएप एग्जीक्यूटिव नीरज अरोड़ा व्हॉट्सएप के अगले सीईओ बन सकते हैं. जेन कूम द्वारा इस हफ्ते पद छोड़ने के बाद नीरज अरोड़ा को कुर्सी पर बिठाया जा सकता है. टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीईओ के पद के लिए बिजनेस एग्जीक्यूटिव नीरज अरोड़ा संभावित कैंडिडेट हो सकते हैं. आपको बता दें नीरज अरोड़ा ने 2011 में गूगल के बाद व्हॉट्एप ज्वाइन किया था और पिछले 6 सालों से व्हॉट्सएप के लिए ही काम कर रहे हैं.

दुनियाभर के बड़े CEO की सूची में होंगे शामिल

अगर नीरज व्हॉट्सएप के सीईओ के पद पर बैठते हैं तो वो दुनिया की उन बड़ी टेक कंपनियों की सीईओ की सूची में शामिल हो जाएंगे जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पीचाई पहले ही अपने पांव जमा चुके हैं.

कौन हैं नीरज अरोड़ा?

नीरज अरोड़ा ने साल 2000 में IIT दिल्ली से पढ़ाई की जिसके बाद उन्होंने साल 2006 में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से अपना MBA पूरा किया. नीरज के लिंकडिन प्रोफाइल के अनुसार अभी तक नीरज कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके है. जिसमें वो गूगल में साल 2007 से लेकर 2011 तक काम कर चुके हैं. गूगल में इन 4 सालों के दौरन नीरज को कॉरपोरेट डेवलपमेंट मैनेजर से प्रिंसिपल कॉरपोरेट मैनेजर बना दिया गया था. आपको बता दें कि फिल्हाल नीरज एक बिजनेस गॉय के रूप में लिंकडीन पर शो होते हैं. नीरज इससे पहले पेटीएम के बोर्ड मेंमबर भी रह चुके हैं.

जेन कूम ने फेसबुक पर दिया था इस्तीफा

जेन कूम ने 30 अप्रैल को फेसबुक पर कहा था कि वो व्हॉट्सएप सीईओ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि, '' मैं व्हॉट्सएप का साथ ऐसे समय में छोड़ रहा हूं जहां व्हॉट्सएप के इस्तेमाल करने वालों की तादाद दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. टीम काफी मजबूत और आगे भी ऐसे ही बेहतरीन काम करती रहेगी. मैं कुछ समय के लिए लिए ब्रेक लेना चाहता हूं जिससे टेकनॉलजी की बाहरी दुनिया का लुत्फ उठा सकूं जैसे कि अपनी कार पर काम करना और फ्रिसबी खेलना.''

क्या कहा मार्क जकरबर्ग ने

इसके बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा कि, '' जेन आपके साथ इतने करीब से काम करने के अनुभव को मैं मिस करूंगा. मैं आपका आभारी हूं कि आपने दुनिया से कनेक्ट करने के लिए हमारी मदद की और वो सभी चीजें जो आपने हमें सिखाई.''

साल 2000 में नीरज ने किया अपने करियर की शुरूआत

आपको बता दें कि नीरज ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में एक क्लाउड सॉल्यूशंस कंपनी Accellion के साथ की थी. वह कंपनी के उन शुरुआती इंजीनियर में थे, जिन्होंने कोर टेक्नोलॉजी पर पीस तैयार किए. अरोड़ा ने 2006 में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी में एमबीए किया. इसके बाद अरोड़ा ने टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड में 18 महीने काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget