एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन की ये ट्रिक्स आपका काम करेंगी और भी आसान, जानें फोन के सीक्रेट फीचर्स

स्मार्टफोन के ईयरफोन की हेल्प से फोटो क्लिक करना हो या वीडियो बनाते समय फोटो खींचना हो. फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं ये फीचर्स कैसे काम करते हैं.

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं. ऐसे में घर पर बैठे-बैठे स्मार्टफोन का यूज भी काफी बढ़ गया है. स्मार्टफोन में बहुत सारे फीचर्स के बारे में हमें जानकारी होती है लेकिन स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स भी होते हैं जिन पर हमारी नजर जल्दी से नहीं पड़ती या फिर हम उनके बारे में नहीं जानते हैं. आज हम ऐसे ही कुछ फीचर्स की तरफ आपका ध्यान दिलाना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये सीक्रेट फीचर्स.
  
वीडियो के साथ खींचे फोटो
स्मार्टफोन से अगर आप वीडियो बना रहे हैं और उसी वक्त फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो वीडियो को बंद करने की जरूरत नहीं. आईफोन में वीडियो बनाते टाइम एक फोटो का आइकन भी दिखता है जिसे क्लिक करके जो वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही है उसकी स्टिल्स यानी फोटो भी क्लिक कर सकते हैं. आजकल के लगभग सभी फोन में भी ये फीचर देखने को मिलता है.

फोटो को ऐसे करें जूम
अगर आपकी आंखें थोड़ी कमज़ोर हैं या स्क्रीन के किसी टेक्स्ट को बड़ा करके देखना चाहते हैं तो स्मार्टफोन में एक अच्छा फीचर है स्क्रीन मेग्निफिकेशन का. इस फीचर से फोन स्क्रीन का कोई पार्ट ज़ूम कर सकते हैं इसके लिए आपको स्क्रीन पर तीन बार टैप करना है इससे स्क्रीन ज़ूम हो जायेगी. इस फीचर के लिये सेटिंग्स में एक्सेसबिलिटी में जाकर मैग्निफिकेशन जेस्चर को ऑन कर दें.

आसानी से बढ़ेगा रिजॉल्यूशन
आजकल स्मार्टफोन में मैक्रो लेंस का फीचर है जिससे आप छोटे से छोटे ऑबजेक्ट का फोटो खींच सकें. लेकिन मैक्रो ऑबजेक्ट को क्लिक करने की एक ट्रिक भी है. आप अपने फोन के रियर कैमरा लेंस पर पानी की एक बूंद लगा दें. ऐसा करने से कैमरे का लेंस ज्यादा ज़ूम हो जाता है और बिना किसी जूम के वो छोटे ऑब्जेक्ट को बड़े रिजोल्यूशन में दिखाता है.

खराब रिमोट का ऐसे लगाएं पता
कई बार हमारे टीवी, स्पीकर या किसी और डिवाइस का रिमोट खराब हो जाता है. बैटरी चेंज करने पर भी रिमोट सही से काम नहीं करता. ऐसे में रिमोट सच में खराब है ये बात स्मार्टफोन से पता चल जाएगी. आप रिमोट के सेंसर को फोन के कैमरा के सामने रखकर रिमोट के बटन दबाएं. अगर रिमोट के सेंसर में लाइट ब्लिंक करती है तो जान लीजिए कि रिमोट सही है और लाइट ब्लिंक नहीं करती तो रिमोट खराब है.

हेडफोन से क्लिक करें तस्वीर
आपके स्मार्टफोन के हेडफोन सिर्फ म्यूजिक सुनने में ही काम नहीं आते बल्कि इनकी मदद से आप फोन में फोटो भी क्लिक कर सकते हैं. हालांकि ये फीचर सभी स्मार्टफोन के ईयरफोन में नहीं होता लेकिन फिर भी आप अपने स्मार्टफोन में ये फीचर चेक कर सकते हैं. कुछ फोन के इयरफोन के प्ले और पॉज बटन की हेल्प से आप फोटो खींच सकते हैं साथ हीइयरफोन के वॉल्यूम बटन से जूम इन और आउट भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Tips: स्मार्टफोन चोरी होने के बाद भी ऐसे डिलीट कर सकते हैं डेटा, जानें ये आसान ट्रिक

1 जून से Google और YouTube में हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget