एक्सप्लोरर

फेस्टिव सेल की आमद के बीच 20,000 के अंदर लेना चाहते हैं स्मार्टफोन? इन ऑप्शन पर डालिए एक नजर

अगर आप 20,000 रुपये के अंदर नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बाजार में आपके लिए कई सारे ऑप्शन अवेलेबल हैं. आइए जानते हैं इस बजट में टॉप 5 स्मार्टफोन्स.

फेस्टिव सीजन में लोग नई चीजें घर लेकर आते हैं. अगर आप इस सीजन में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये से ज्यादा नहीं है. आपके लिए मार्केट में कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं. सैमसंग से लेकर रियलमी तक इस रेंज में बढ़िया स्मार्टफोन्स दे रही हैं. आइए जानते हैं 20 हजार के बजट में टॉप पांच मोबाइल.

Realme 7 pro Realme 7 Pro के 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम 21,999 रुपये तय किए गए हैं. ये फोन आज पहली बार फोन फ्लिपकार्ट और Realme.com पर सेल में बिकेगा. इसमें फोन मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर ऑप्शन दिए गए हैं. रियलमी के इस फोन में 6.4 इंच एमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है. इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है. रैम 6GB और 8GB दी गई है. फोन में128GB स्टोरेज दी गई है.

Poco x3 Poco X3 के 6GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है. वहीं, इसके 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये और 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है. फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 67-इंच फुल HD+ डिस्प्ले आपको मिलेगा. स्क्रीन की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम दी है.

Oppo F17 Oppo F17 में दो वेरिएंट मिलते हैं, इसके 6GB RAM + 128GB की कीमत 17,990 रुपये है जबकि 8GB RAM + 128GB की कीमत 19,990 रुपये है. इस फोन में नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनामिक ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलते हैं. लेकिन इसका ऑरेंज कलर इसे काफी आकर्षित बनाता है. नए OPPO F17 में 6.44 इंच का फुल HD प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया है. डिस्प्ले की क्वालिटी काफी बेहतर है, डिस्प्ले रिच और ब्राइट है. ऐसे में इस फोन में गेम्स, वीडियो और फोटो देखने में मज़ा आता है. फोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश है और यह इसका एक बड़ा प्लस पॉइंट भी है. इसके रियर में Leather फील मिलता है.

Samsung Galaxy M31 Samsung Galaxy M31 की कीमत 15,999 रुपये है जोकि इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है, जबकि इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है. नए Galaxy M31 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल).इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए इसमें कंपनी ने अपना खुद का ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया है.यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित UI 2.0 पर काम करता है. इस फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है.

Motorola one fusion plus फ्लिपकार्ट की सेल में इस फोन को आप 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इससे पहले ये फोन सेल में 16,999 खरीदा जा रहा था. वहीं अब इस फोन पर 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस फोन को एक ही वेरिएंट 6GB + 128GB में लॉन्च किया गया है. Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. आपको बता दें कि परफॉरमेंस के हिसाब से यह प्रोसेसर काफी अच्छा माना जाता है. इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Flipkart Big Billion Days: सेल में इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, हाथ से ना जानें दें मौका Amazons Great Indian Sale में डिस्काउंट की बहार, जानिए- क्यों आपको ये सेल मिस नहीं करनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget