एक्सप्लोरर

अब स्मार्टफोन कंपनियों के बीच फीचर्स नहीं बल्कि कैमरे को लेकर होने वाली है बड़ी जंग

पिछले हफ्ते ये जंग तब और बढ़ गई जब हुवावे ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन P30 प्रो लॉन्च किया. चीनी स्मार्टफोन मेकर ने नाइट मोड से स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद कंपनियों को झटका दिया. गूगल ने सबसे पहले लो लाइट फोटोग्राफी की शुरूआत की थी.

नई दिल्ली: अब तक स्मार्टफोन कंपनियां फीचर्स को लेकर एक दूसरे को टक्कर देती आ रही हैं लेकिन अब एक फीचर जो यूजर्स और कंपनी के लिए काफी जरूरी साबित हो रहा है वो है स्मार्टफोन का कैमरा. कोई भी यूजर फोन खरीदने से पहले कैमरे के बारे में जानना चाहता है कि आखिर फोन का कैमरा कितने मेगापिक्सल का है और उन्हें लाजवाब फोटो दे पाएगा कि नहीं. इसी को देखते हुए हम अभी तक कई स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा देख चुके हैं. जिसमें मेगापिक्सल, पॉप अप कैमरा, तीन और चार लेंस, रिवर्सिबल कैमरा और दूसरी चीजें शामिल है.

हालांकि पिछले हफ्ते ये जंग तब और बढ़ गई जब हुवावे ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन P30 प्रो लॉन्च किया. चीनी स्मार्टफोन मेकर ने नाइट मोड से स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद कंपनियों को झटका दिया. कई क्रिटिक और एक्सपर्ट इस कैमरे की बात कर रहे हैं. इस फोन की कैमरे की सबसे खास बात ये है कि ये अंधेरे में काफी बेहतर प्रदर्शन करता है.

डार्क मोड का इतिहास

गूगल ने सबसे पहले लो लाइट फोटोग्राफी की शुरूआत की थी. फीचर का नाम था नाइट साइट. नाइट साइट मोड को सबसे पहले साल 2018 के नवंबर में स्मार्टफोन्स में रोलआउट किया गया था. कैमरे की अगर बात हो तो गूगल हमेशा से ही सबसे आगे रहा है. नाइट साइट मोड को दूसरे फोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे वनप्लस 6T और दूसरे और. इसका इस्तेमाल गूगल कैमरा एप के एपीके फाइल की मदद से किया जा सकात है.

इसके बाद सैमसंग भी गैलेक्सी S10 स्मार्टफोन में नया फीचर लेकर आया है जो ब्राइट नाइट है. लेकिन ठीक इसके बाद हुवावे P30 प्रो अपना नाइट मोड लेकर आया जहां बिल्कुल अंधेरे में आसानी से फोटो क्लिक कर सकते हैं.

2019- लो लाइट फोटोग्राफी वाला साल

कैमरा अब स्मार्टफोन ब्रैंड्स का एक ऐसा यूएसपी बन चुका है जो अगर अच्छा है तो लोग ज्यादा पसंद करते हैं. हम कई कंपनियों को नाइट मोड वाले फीचर के साथ आते देख चुके हैं तो वहीं अब वनप्लस भी इस साल 3 नए फोन लॉन्च करने वाला है जो नाइट मोड फीचर के साथ आएंगे. वहीं हम ओप्पो और वीवो को इस लिस्ट में नहीं भूल सकते क्योंकि ये कंपनियां भी अपने फोन में लगातार बदलाव कर रही है.

कई सारे मिड रेंज स्मार्टफोन मेगापिक्सल की जंग लड़ रहे हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है लेकिन सेलिंग प्वाइंट अभी भी लो लाइट फोटोग्राफी ही है. लेकिन एक बात जो गौर करने वाली होगी वो ये है कि एपल इस साल नए आईफोन लॉन्च करेगा. हालांकि इन आईफोन में ऐसा क्या खास होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है लेकिन कैमरे के मामले में ये जरूर थोड़ा अलग हो सकते हैं. लेकिन अगर कंपनी यूजर्स को लो लाइट फोटोग्राफी में कुछ नया देती है तो इससे यूजर्स को सरप्राइज नहीं होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget