एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M51 का प्रोडक्शन शुरू, जानें कब होगा लॉन्च

Galaxy M51 का प्रोडक्शन हुआ हो चुका है. खास बात यह है कि यह कंपनी के नोएडा वाले प्लांट में बनेगा. इस फोन का कोडनेम SM-M515 होगा.

नई दिल्लीः साल 2019 में स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अब साल 2020 की तैयारी में लग गई है. मिड-रेंज सेगमेंट में अब कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M51 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया होगा इसमें.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M51 का प्रोडक्शन हो चुका है. खास बात यह है कि यह कंपनी के नोएडा वाले प्लांट में बनेगा. इस फोन का कोडनेम SM-M515 होगा. कंपनी इस फोन को जल्दी लॉन्च करने के मूड में है इसलिए इसका प्रोडक्शन तेजी से किया जा रहा है. लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

फीचर्स की बात करें तो नए Galaxy M51 में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिल सकती है. इसके अलावा यह 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, इसका प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-ऐंगल सेंसर दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा.

पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. माना जा रहा है कि Galaxy M51 स्मार्टफोन Galaxy M40 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा. मिड रेंज सेगमेंट में Samsung लगातार अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. साल 2019 कंपनी के लिए बेहतर साबित हुआ. माना जा रहा है कि कंपनी ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी. कंपनी का सीधा मुकाबला चीन की स्मार्टफोन कंपनियों से है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम

Embed widget