एक्सप्लोरर

World's Slimmest Soundbar : Samsung का यह सबसे पतला Soundbar आपको देगा धमाल एक्सपीरियंस

सैमसंग ने एक ज़बरदस्त साउंडबार (Soundbar) लॉन्च किया है. यह साउंडबार दुनिया में सबसे पतला है. इसे बिल्ट-इन वायरलेस सैमसंग टीवी-टू-साउंडबार डॉल्बी एटमॉस कनेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है.

Samsung World's Slimmest Soundbar Launch : सैमसंग (Samsung) एक प्रसिद्ध ब्रांड है. सैमसंग कई तरह के प्रोडक्ट बनाता है, इसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, फ्रिज, टीवी और हेडसेट आदि शामिल हैं. सैमसंग के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद भी किया जाता है. हाल ही में, सैमसंग ने एक नया साउंडबार (Soundbar) लॉन्च किया है, जिसे दुनिया का सबसे पतला साउंडबार बताया जा रहा है. इसका नाम Samsung S Series Soundbar S801B है. सैमसंग के इस लेटेस्ट डिवाइस में कई खास फीचर्स हैं. आइए एक एक कर इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Samsung ने रचा इतिहास

सैमसंग के Samsung S Series Soundbar S801B को दुनिया का सबसे पतला साउंडबार बताया जा रहा है. इस लिहाज से सैमसंग इस लिस्ट में पहले स्थान पर आकर इतिहास रच चुका है. हैं. Samsung S Series Soundbar S801B बाकी साउंडबार्स से करीब 60 प्रतिशत ज्यादा पतला है. यही वजह है कि ये देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है.

Samsung S Series Soundbar S801B के फीचर्स

सैमसंग के Samsung S Series Soundbar S801B में कई ऐसे फीचर्स हैं जो आज से पहले किसी साउंडबार में देखे नहीं गए हैं. आपको बता दें कि Samsung S Series Soundbar S801B को बिल्ट-इन वायरलेस सैमसंग टीवी-टू-साउंडबार डॉल्बी एटमॉस कनेक्शन के साथ पेश किया गया है. यह भी एक नई चीज है क्योंकि इससे पहले दुनिया के किसी साउंडबार में ये फीचर नहीं दिया गया था. इससे फीचर से आप वाईफाई की मदद से इमर्सिव साउंड का मजा उठा सकते हैं. 

Samsung S Series Soundbar S801B एक बेहतर 'Q-Symphony' सपोर्ट के साथ आ रहा है. इस फीचर से जब आप टीवी के स्पीकर्स से इसे कनेक्ट करके यूज करते हैं, तो आपको एक शानदार 3D साउंड इफेक्ट पा सकते हैं. साथ ही, साउंडबार में दिया गया 'Space Fit Sound Advance' आपके कमरे के साइज के हिसाब से साउंड को ऑप्टिमाइज कर सकता है. Samsung S Series Soundbar S801B में आपको अलेक्सा वॉयस असिस्ट, टाइप व्यू और एयरप्ले जैसे और भी कई कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं.

Samsung S Series Soundbar S801B की कीमत और उपलब्धता 

Samsung S Series Soundbar S801B को आप 24,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. यह soundbar सभी जगह उपलब्ध कराया गया है. आप इसे सैमसंग के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, दूसरे बड़े इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर्स और अमेजन-फ्लिपकार्ट (Amazon-Flipkart) जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं.

 

Oppo Find X5 series : जल्द लॉन्च होगा ओप्पो का यह स्टाइलिश डिजाइन वाला स्मार्टफोन, फटाफट इसके ज़बरदस्त फीचर्स जान लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget