एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M21 2021 Edition स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, सिर्फ इतनी है कीमत

Samsung ने अपने पुराने मॉडल Galaxy M21 का अपग्रेड वर्जन Galaxy M21 2021 Edition भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. इस फोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी पहली सेल 26 जुलाई को होगी.

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग (Samaung) ने भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 2021 Edition लॉन्च कर दिया है. ये फोन पिछले साल लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M21 का ही अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है. कंपनी ने इस फोन को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है. इसकी पहली सेल 26 जुलाई रात 12 बजे से अमेजन पर शुरू की जाएगी. इसके अलावा फोन की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकेगा. आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में.

ये है कीमत
Samsung Galaxy M21 2021 Edition स्मार्टफोन के 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है. वहीं इसके 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 14,499 रुपये में खरीद सकेंगे. यह फोन आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

Samsung Galaxy M21 2021 Edition के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M21 2021 Edition स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है. फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI Core पर काम करता है. सैमसंग का ये फोन ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M21 2021 Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
अगर पावर की बात करें तो Samsung Galaxy M21 2021 Edition में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volt, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A- GPS, USB टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सैमसंग का ये फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.

ये भी पढ़ें

4050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo S10, जानें फोन की खूबियां

OnePlus Nord 2 Launch: आज भारत में लॉन्च होगा OnePlus का प्रीमियम स्मार्टफोन, जानें कितनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget