एक्सप्लोरर

फीचर फोन की दुनिया में JioPhone बना नंबर वन, अबतक कुल चार करोड़ फोन बिके

जियो के रेवेन्यू में जियोफोन की भूमिका को स्टडी करते हुए बताया गया है कि अब तक कुल चार करोड़ जियोफोन की बिक्री हो चुकी है.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो ने दो साल से भी कम वक्त में देश की तीन टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बीच अपनी जगह बना ली है. Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 के पहले तिमाही में जियो फोन फीचर फोन के सेगमेंट में नंबर वन बन गया है. इस सेगमेंट में रिलायंस जियो 35.8% मार्केट शेयर के साथ नंबर वन बन गया है. जियो के रेवेन्यू में जियोफोन की भूमिका को स्टडी करते हुए बताया गया है कि अब तक कुल चार करोड़ जियोफोन की बिक्री हो चुकी है.

कंपनी की ग्रोथ में जियोफोन की अहम भूमिका

टेलीकॉम इंडस्ट्री पर क्रेडिट सूइस के एक सर्वे में बताया गया है कि हाल की मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि साल 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में जियोफोन की फीचर फोन सेगमेंट में 36 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही.

रिसर्च में कहा गया है, "इस तिमाही में जियोफोन की बिक्री करीब 2.1 करोड़ रही, इस हिसाब से हर माह 70 लाख जियोफोन की बिक्री हुई."

रिपोर्ट में कहा गया है, "नतीजों से यह पता चलता है कि जियो अब शुरुआती खरीद की अवधि को पार कर चुका है और लोगों ने इसे अच्छी तरह स्वीकार किया है. बहुत जल्द यह दूसरी कंपनियों के ग्राहकों को अपनी ओर खींचेगी और अन्य फीचर फोन की बाजार हिस्सेदारी में सेंध लगाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सेगमेंट में जियो किस तरह के डेटा एक्सपीरियंस यूजर्स को देता है."

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो ने स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार प्रति फोन 10 जीबी/प्रति महीने से अधिक का डेटा खपत दर्ज किया है. सर्वे में कहा गया, "हमें आश्चर्य होगा, अगर फीचर फोन यूजर्स भी स्मार्टफोन यूजर्स जितना ही डेटा की खपत करेंगे."

आपको बता दें जियो फोन को रिलायंस जियो ने साल जुलाई 2017 में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 1500 रुपये ग्राहक को देने पड़ते हैं जो 36 महीनों के बाद वापस कर दिए जाते हैं. फीचर फोन सेगमेंट में ये पहला 4G VoLTE फोन है. इस पर ग्राहक यूट्यूब, फेसबुक, गूगल सर्च का इस्तेमाल कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget