एक्सप्लोरर

JioPhone की शुरु हुई बीटा टेस्टिंग, जानें इस फोन से जुड़ी सभी बड़ी बातें

रिलायंस के जियोफोन का बीटा ट्रायल आज से शुरु हो रहा है. हालांकि ये साफ नहीं है कि ये टेस्टिंग के लिए जियो फोन रिलायंस के कर्मचारियों को ही मिलेगा या आम यूजर्स की इसकी टेस्टिंग करेंगे.

नई दिल्लीः रिलायंस के जियोफोन का बीटा ट्रायल आज से शुरु हो रहा है. हालांकि ये साफ नहीं है कि ये टेस्टिंग के लिए जियो फोन रिलायंस के कर्मचारियों को ही मिलेगा या आम यूजर्स की इसकी टेस्टिंग करेंगे. 21 जुलाई को रिलायंस ने अपनी AGM में जियोफोन का ऐलान किया था.

बीटा टेस्टिंग का मतलब होता है कि कंपनी अपने फोन या प्रोडक्ट को एक खास ग्रुप को देती है जो इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके देखते हैं. ग्राहकों के लिए ऑपचारिक तौर पर ये फोन सितंबर के पहले हफ्ते में उपलब्ध होगा.

रिलायंस की 40 वीं एजीएम में जियोफोन को लॉन्च किया गया और इसे 0 इफेक्टिव कीमत में उतारा गया है जो 1500 के रिफंडेबल सेक्योरिटी के साथ आएगा. जियो फोन को पाने के लिए कस्टमर को 1500 रुपये का सेक्योरिटी अमाउंट देना होगा जो 36 महीने या तीन साल के बाद रिफंडेबल होगा. साथ ही कंपनी ने 153 रुपये का नया टैरिफ प्लान उतारा है. जिसमें दावा किया गया कि अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेगी.

ऑफलाइन स्टोर पर शुरु हुई प्री-बुकिंग ऑफलाइन रिटेलरों ने जियोफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरु कर दिए हैं.दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्टोर्स पर जियोफोन प्री-बुक किए जा सकते हैं. 24 अगस्त से ऑनलाइन इसकी प्री बुकिंग शुरु होगी. जियो फोन की बुकिंग लिए यूजर को आधार की एक कॉपी देनी होगी. ये कॉपी आपको अपने करीबी ऑथराइज्ड रिटेलर या जियो आउटलेट पर देनी होगी. एक खास बात ये है कि एक आधार नंबर पर एक ही जियो फोन बुक किया जा सकता है. जिसका मतलब है कि आप पूरे देश में एक आधार नंबर पर एक ही जियोफोन बुक कर सकेंगें. आपके आधार से आपकी जानकारी लेकर रिटेलर की ओर से आपको एक टोकन जारी दिया जाएगा. ये टोकन नंबर आपको फोन लेते समय देना होगा.

कब मिलेगा JioPhone जो अभी जियोफोन के लिए प्री बुकिंग करेंगे उम्मीद है कि सितंबर के पहले हफ्ते में उन्हें उनका जियोफोन मिल जाएगा. हालांकि इस फोन की कितनी यनिट की बुकिंग होगी इसके मुताबिक इसकी उपलब्धता में बदलाव भी संभव है.

क्या है JioPhone में खास?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है. वॉयस कमांड के जरिए इस फोन में कल, मैसेज, और गूगल सर्च किया जा सकता है. फोन में जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक एप पहले से डाउनलोड होगा. जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा. फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा.

फोन में माइक्रो एसडी कॉर्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स फोन में तस्वीरें और मल्टीमीडिया फाइल्स जैसे की वीडियो और म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही फोन में एफएम रेडियो के अलावा बेसिक कैमरा भी दिया गया है. कैमरा के मेगापिक्सल को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय यूजर्स के मद्देनजर इस फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget