एक्सप्लोरर

जून में रिलायंस जियो लॉन्च कर सकता है FTTH ब्रॉडबैंड सर्विस

नई दिल्लीः टेलीकॉम सेक्टर में 4G क्रांति लाने वाले रिलायंस जियो अब जून में अपनी फाइबर सेवा को बाजार में उतार सकता है. जियो फाइबर कंपनी की फाइबर-टू-दी-होम (FTTH) ब्रॉडबैंड सेवा होगी.

TeleAnalysis से कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि ''हम कई शहरों में एक ट्रायल कर रहे हैं. ये ट्रायल सफल हो रहे हैं और हम कमर्शियल लॉन्च के लिए तैयार हैं.''

रिपोर्ट के मुताबिक जियो फाइबर सेवा अगले दो महीनों में लॉन्च होगी. जिसका मतलब है कि जून महीने में जियो ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च कर सकता है. कंपनी का वादा है वह बेहद कम कीमत में सस्ता हाई स्पीड डेटा देगी ऐसा अब तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने नहीं किया होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 100एमबीपीएस की स्पीड दी जाएगी. कंपनी के एक सोर्स ने बताया कि प्लान 100 एमबीपीएस की स्पीड से शुरु होंगे साथ ही ये भारतीय यूजर्स के लिए अब तक की सबसे सस्ती ब्रॉडबैंड सर्विस होगी.

आपको बता दें हाल ही में रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड और डायरेक्ट टू होम सर्विस के लेकर बड़े संकेत दिए थे. रिलायंस जियो की वेबसाइट पर रिचार्ज सेक्शन में ब्रॉडबैंड लिस्ट किया जा चुका है. जियो ब्रॉडबैंड सर्विस को कंपनी अभी देश के कुछ हिस्सों में टेस्ट कर रही है. हाल ही में खबर थी कि कंपनी मुंबई की कुछ कॉलोनियों में 1GBps की स्पीड के साथ ब्रॉडबैंड स्पीड टेस्ट कर रही है.

DTH की तस्वीर आई थी सामने पिछले दिनों कंपनी के DTH बॉक्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी. इस लीक तस्वीर में जियो का सेट अप बॉक्स बाकी सेटअप बॉक्सेज़ की तरह आयताकार आकार में ही दिख रहा था. इस पर जियो ब्रांडिंग ऊपर की ओर साफ नजर आ रही थी. इस डिवाइस में पीछे केबल पोर्ट के साथ ही USB पोर्ट और वीडियो, ऑडियो आइटपुट पोर्ट भी दिए गए थे. इसमें Ethernet पोर्ट भी दिया था जिसकी मदद से ये ब्रॉडबैंड मॉडम से जुड़ सकेगा. जल्द ये सेवा शुरु की जा सकती है इसकी शुरुआत मुंबई से होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'

'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'

कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा

Embed widget