एक्सप्लोरर

Reliance jio बनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, तीसरे स्थान पर खिसकी ये कंपनी

नवंबर 2019 में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 32.04 फीसदी पर पहुंच गया था जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 28.35 फीसदी था, इसकी बदौलत ही रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है.

नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नवंबर 2019 के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि रिलायंस जियो तीन साल बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है. जबकि आंकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे पर वोडाफोन आइडिया आ गई हैं.

रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2019 में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 32.04 फीसदी हो गया था, जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 28.35 फीसदी था, इतना ही नहीं वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर केवल 29.12 फीसदी रह गया. नवंबर में वोडाफोन को अक्टूबर महीने की तुलना में 3.64 करोड़ वायरलेस ग्राहकों का नुकसान हुआ, जिससे कंपनी का मार्केट शेयर में 9.7 फीसदी का घाटा हुआ.

जबकि भारती एयरटेल ने वायरलाइन सेगमेंट में 7,793 नए ग्राहकों को जोड़ा था. अक्तूबर 2019 में कंपनी को 8830 करोड़ ग्राहकों का नुकसान हुआ था. वायरलेस कैटेगिरी में कंपनी के पास 16 लाख नए ग्राहक शमिल हुए थे.

वहीं रिलायंस जियों ने नवंबर महीनें में 56 लाख वायरलेस सेगमेंट में नए ग्राहकों को जोड़ा. वायरलाइन कैटेगिरी में कंपनी की हिस्सेदारी 56.07 फीसदी से ज्यादा है. वहीं नवंबर के आखिर में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117 करोड़ थी, इसी दौरान कंपनी को 48.8 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन मिले.

1 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2019 तक जियो ने 69,83,146 लोगों को अपने साथ जोड़ा. जबकि 23,84,610 लोगों ने एयरटेल का साथ छोड़ा. जबकि 25,76,726 लोगों ने वोडाफोन-आइडिया का भी साथ छोड़ दिया. लेकिन बीएसएनएल ने इन दो महीनों में 73,7,928 लोगों को अपने साथ जोड़ा.

ट्राई के मुताबिक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सितंबर के महीने में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 7.54 करोड़ हो गई थी, जबकि अगस्त में इनकी संख्या 7.52 करोड़ थी. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सिर्फ 1.68 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारती एयरटेल के अगस्त में 1.49 करोड़ ग्राहक थे, जो सितंबर में घटकर 1.48 करोड़ रह गये. इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के 2.76 करोड़ ग्राहक थे जो सितंबर में घटकर 2.73 करोड़ जा पहुंचे. जबकि बीएसएनएल के 63.8 लाख ग्राहक थे जो सितंबर में घटकर 63.7 लाख रह गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget