एक्सप्लोरर

रिलायंस jio ने लॉन्च किया ‘फ्री’ स्मार्टफोन, जानें पांच बड़ी बातें

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना बैठक में आज मुकेश अंबानी ने ग्राहकों के लिए कई बड़े एलान किए हैं. रिलायंस जियो ने फ्री में स्मार्ट फोन लॉन्च करने का बड़ा एलान किया है. इस एलान से एक बार फिर टेलिकॉम इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना बैठक में आज मुकेश अंबानी ने ग्राहकों के लिए कई बड़े एलान किए हैं. रिलायंस जियो ने फ्री में स्मार्ट फोन लॉन्च करने का बड़ा एलान किया है. इस एलान से एक बार फिर टेलिकॉम इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. जानें पांच बड़ी बातें.

रिलायंस की 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान रो पड़ी कोकिलाबेन

1- द जियो फोन लॉन्च

द जियो फोन नाम से यह फोन लॉन्च होगा. जिसका नाम 'इंडिया का स्मार्टफोन' रखा गया है. इस फोन की प्री बुकिंग 24 अगस्त से शुरु हो जाएगी. इसके लिए पहले 1500 रुपए सेक्योरिटी जमा करना होगी जो 3 साल बाद रिफंडेबल होगी. कंपनी का दावा है कि ये 100 फीसदी 4G VoLTE फोन है.

2- डिजिटल इंडिया का विजन होगा पूरा

इस बैठक में मुकेश अंबानी ने बताया है कि यह फोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिडिटल इंडिया के विजन को पूरा करने वाला है. ये फोन फीचर फोन है, लेकिन इसमें एप डाउलोड किए जा सकेंगे. इस फोन से लोग अपना बैंक अकाउंट, जन-धन अकाउंट भी जोड़ सकेंगे. हर हफ्ते 50 लाख फोन बाजार में उतारने का लक्ष्य है. वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही से सभी जियो फोन भारत में ही बनाये जायेंगे. भारत में अभी 88 करोड़ लोगों के पास फोन हैं जिसमें 50 करोड़ लोगों के पास फीचर फोन है जिसपर इंटरनेट नहीं चलाया जा सकता है. मुकेश अंबानी की नजर उन लोगों पर है, जो अब तक डिजिटल इंडिया से दूर हैं. जिन के पास फीचर फोन है. जियो फोन के जरिए रिलायंस उसे अपना ग्राहक बनने पर मजबूर कर सकता है.

3- मिलेगी अनलिमिटेड कॉल और डेटा

मुकेश अंबानी का कहना है जियो फोन पर अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का ऑफर मिलेगा. 153 रुपए के ‘धन धना धन प्लान’ लेकर जियो फोन यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा मिलेगा. साथ ही जियो नेटवर्क पर वॉयस कॉल हमेशा फ्री रहेगी.

4- फोन में4जी इंटरनेट स्पीड जैसे फीचर्स

इस फीचर फोन के लॉन्‍च होने के बाद एक बार फिर से रिलायंस का यूजर बेस मजबूत होने की उम्‍मीद की जा रही है. इस फोन में जियो टीवी और जियो सिनेमा पर वीडियो देखा जा सकेगा.

इसके अलावा इस फोन में इंटरनेट टीथ्रिंग, वीडियो कॉलिंग और 4जी इंटरनेट स्पीड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन से जियो नेटवर्क के जरिए फ्री कॉल की जा सकेंगी.

5- भारत ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ा- मुकेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो लॉन्च होने के बाद मोबाइल इंटरनेट के इस्तेमाल में भारत ने अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. मुकेश अंबानी ने बताया कि इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल छह महीने में बीस करोड़ GB से बढ़कर 120 करोड़ GB हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget