एक्सप्लोरर

Redmi ने लॉन्च किया पहला फिटनेस बैंड, 50 मीटर पानी में भी नहीं होगा खराब, इससे होगा मुकाबला

Redmi का यह बैंड 5ATM सर्टिफिकेट के साथ आता है मतलब 50 मीटर गहरे पानी में 10 मिनट के लिए रहने पर यह खराब नहीं होगा. इसकी कीमत 1,599 रुपये तय की गई है.

Redmi ने देश में अपना पहला स्मार्ट बैंड लॉन्च कर दिया है. इसे डिफरेंट डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा गया है. इस स्मार्टबैंड में हार्ट रेट मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग मोड दिए गए हैं. इसमें वॉच फेस पर्सनलाइज्ड करने का ऑप्शन दिया गया है. इस किफायती बैंड की भारत में कीमत 1,599 रुपये तय की गई है. इस फिटनेस बैंड को आज से Mi.com, अमेजन इंडिया, मी होम स्टोर्स और मी स्टूडियोज से खरीद सकते हैं.

फिटनेस बैंड स्पेसिफिकेशंस रेडमी के इस बैंड में 1.08 इंच एलसीडी कलर डिस्प्ले दी गई है. इसमें यूजर्स 50 से ज्यादा पर्सनलाइज्ड डायल सलेक्ट कर सकते हैं. इसमें एक हार्ट रेट मॉनिटर है. यह बैंड 5ATM सर्टिफिकेट के साथ आता है मतलब 50 मीटर गहरे पानी में 10 मिनट के लिए रहने पर यह खराब नहीं होगा. दावा किया जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 14 दिन तक चलेगी.

डायरेक्ट यूएसबी चार्जिंग से है लैस रेडमी के इस बैंड में एक डायरेक्ट यूएसबी चार्जिंग दी गई है, आप इसे किसी अडेप्टर, पावर बैंक या लैपटॉप में सीधे प्लग इन कर सकते हैं. इसमें चार कलर ऑप्शन दिए गए हैं. जिसमें ग्रीन, ब्लैक, ब्लू और औरेंज कलर शामिल हैं. कनेक्टिविटी के लिए इस बैंड में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है. यह एंड्रॉयड 4.4 या इससे ऊपर और आईओएस 9.0 या इससे ऊपर के वर्जन वाली डिवाइसेज को सपॉर्ट करता है.

Realme Smart Band से होगा मुकाबला रेडमी के इस बैंड का मुकाबला रियलमी बैंड से होगा. रियलमी बैंड की कीमत 1,499 रुपये है. इस बैंड को वाटरप्रूफ और डस्ट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है. इस स्मार्टबैंड में 2.4cm का कलर डिस्प्ले लगा है, इस बैंड में 5 डायल फेस मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं. इतना ही इस डिवाइस में हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्मार्ट नोटिफिकेशन, स्लीप मॉनिटरिंग भी मिलेगा. इसमें एक यूएसबी पोर्ट दिया है जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

iPhone 12 का खत्म होगा इंतजार! Apple 15 सितंबर को वर्चुअल इवेंट में करेगा लॉन्च? अगर आपके फोन की स्टोरेज भी जल्दी हो जाती है फुल तो इन टिप्स के जरिए बढ़ाएं स्पेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget