एक्सप्लोरर

Quick Comparison: जानें किस कंपनी का प्लान है आपके लिए बेहतर?

नई दिल्लीः जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है. इसके साथ ही जियो अब फ्री नहीं रहेगा. लेकिन कंपनी ने अपने यूजर्स को बांधे रखने के लिए मेंबरशिप प्लान में दावा किया है इइसी बीच एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल ने भी बाजार में जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने सस्ते प्लान उतारे हैं. आज हम आपके लिए लाए हैं एयरटेल-जियो-वोडाफोन-आईडिया-बीएसएनएल के प्लान के बीच क्विक कंपेरिजन. जिसे देख कर आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन सी कंपनी का प्लान आपके लिए फायदेमंद होगा. जियो प्राइम मेंबर+ 303 प्लान जियो 31 मार्च तक अपने सभी ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये चुका कर लेने का मौका दे रहा है. जो अगले 12 महीनों तक वैलिड होगा. इसके बाद 303 रुपये के प्लान के साथ यूजर को 28 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है. हर दिन यूजर को 1 जीबी डेटा 4G स्पीड के साथ मिलेगा ये लिमिट खत्म होने पर स्पीड कम हो जाएगी. एयरटेल 345 प्लान एयरटेल ने इस प्लान की कीमत 345 रुपये रखे हैं. इस प्लान में कस्टमर को 500एमबी डेटा दिन में और 500 एमबी डेटा रात में मिलेगा. इसकी वैलिडीटी 28 दिनों के लिए हैं. ये ऑफर 31 मार्च तक 4G यूजर ले सकते हैं. 31 मार्च से पहले ये ऑफर लेने वाले यूजर्स 345 रुपये कीमत देकर अगले 11 महीने ये प्लान पा सकते हैं. इस प्लान में यूजर को हर दिन 1 जीबी 4G डेटा दिया जाएगा इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. एयरटेल 145 रुपये वाला प्लान एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को 145 रुपये के रिचार्ज पर एक महीने के लिए 14GB तक 3G/4G डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का ऑफर दे रही है. एयरटेल फ्री 30 जीबी ऑफर अपने पोस्टपेड यूजर्स को 13 मार्च से फ्री डेटा देगा. एयरटेल ने अपने वायदे को पूरा करते हुए अपने पोस्टपेड यूजर्स को 30GB 4G/3G डेटा गिफ्ट के तौर पर देने की शुरुआत कर दी है. एयरटेल यूजर्स फ्री मिल रहे डेटा में से तीन महीने तक हर महीने 10GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते है. एयरटेल यूजर्स को गिफ्ट मिला डेटा 3 महीने के लिए वैलिड रहेगा. ‘Airtel Surprise’ ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को गूगल प्ले या ऐप स्टोर में जाकर My Airtel ऐप डाउनलोड करना होगा. BSNL का ऑफर बीएसएनएल की नई स्कीम के तहत रोजाना 2 जीबी 3G डेटा मुहैया कराई जा रही है. इतना ही नहीं इस स्कीम के जरिए बीएसएनएल यूजर्स अपने नेटवर्क के भीतर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं. बीएसएनएल ने अपनी इस नई स्कीम की दर 339 रुपये प्रति महीने रखी है. बीएसएनएल का ये ऑफर 90 तक ही सीमित है. Vodafone का 346 रुपये प्लान वोडाफोन ने नया टैरिफ प्लान ऑफर किया है. जिसमें यूजर्स को 346 महीने की दर पर 1GB 4G डेटा/हर दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. इसकी वैद्यता 28 दिनों के लिए होगी. जियो से एक कदम आगे बढ़ कर कंपनी सभी यूजर्स के लिए ये ऑफर लाई है. जियो की तरह ये प्राइम सेगमेंट मेंबर्स के लिए नहीं होगा. वहीं 499 रुपये कीमत वाले प्लान में 2GB 4G डेटा/हर दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दे रहा है. आइडिया का प्लान आईडिया सेल्युलर ने सस्ती कीमत के साथ डेटा टैरिफ पैक का ऐलान किया है. जिसमें 345 रुपये की कीमत में 14GB 4G डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी.इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक होगी. इस प्लान में हर दिन के लिए डेटा लिमिट दी गई है. इसके तहत यूजर 500MB/हर दिन डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि ये साफ नहीं है कि आईडिया अपने कुछ खास यूजर्स को ये टैरिफ प्लान दे रहा है या सभी यूजर्स के लिए ये उपलब्ध होगा. आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं या नहीं ये जानने के लिए आपक MyIdea एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने आईडिया नंबर के साथ साइन इन करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget