एक्सप्लोरर

Portronics ने लॉन्च किया 'योग प्लस' फिटनेस ट्रैकर, कीमत 2499 रुपये

योग प्लस' न सिर्फ आपके ओवरऑल फिनेटस को ट्रैक करता है और मापता है बल्कि यह आपके लिए रीमांडर्स, सोशल मीडिया और फोन कॉल अलर्ट के लिए दैनिक सहयोगी के तौर पर काम करता है. यह आपको यह भी बताता है कि आपके शरीर में रक्त के संचार में कमी है.

नई दिल्ली: पोर्टोनिक्स अपने फिटनेस ट्रैकर्स 'योग' की नई सीरीज लेकर आया हैं. इस सिलसिले में पोर्टोनिक्स ने बिल्कुल नया 'योग प्लस' लांच किया है. स्मार्ट और स्लीक 'योग प्लस' की कीमत 2499 रुपये है. 'व्हॉट गेट्स मेजर्ड, गेट्स डन' आइडिया पर काम करते हुए 'योग प्लस' पूरी फिटनेस हासिल करने की राह में आपकी मदद करेगा. यह फिटनेस ट्रैकर दैनिक आधार पर फिटनेस की रिपोर्ट तैयार करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. यह रनिंग या जॉगिंग के दौरान दूरी नापने के अलावा बर्न हुई कैलरी को भी मापता है और साथ ही आपके दैनिक स्लीप साइकिल पर भी नजर रखता है.

'योग प्लस' न सिर्फ आपके ओवरऑल फिनेटस को ट्रैक करता है और मापता है बल्कि यह आपके लिए रीमांडर्स, सोशल मीडिया और फोन कॉल अलर्ट के लिए दैनिक सहयोगी के तौर पर काम करता है. यह आपको यह भी बताता है कि आपके शरीर में रक्त के संचार में कमी है. नए लांच को लेकर पोर्टोनिक्स के प्रवक्ता ने कहा, "पोर्टोनिक्स इस बात की गारंटी देता है कि 'योग प्लस' बाजार में मौजूद सभी फिटनेस ब्रांड्स की तुलना में सबसे सरल चाजिर्ंग मैकैनिज्म पर चलता है. 'योग प्लस' को 5वी/500 एमए यूएसबी वॉल एडॉप्टर से आसानी से चार्ज किया जा सकता है. इसके लिए 'योग प्लस' डायल को यूएसबी एडॉप्टर में इन्सर्ट करना होता है."

'योग प्लस' धूल और पानी से सुरक्षित है और आईपी67 स्टैंडर्ड को फॉलो करता है. हल्की बरसात और पसीने के बीच यह बिना किसी दिक्कत के काम कर सकता है. यह वेरीफिट प्रो मोबाइल ऐप के माध्यम से आपको आपके हर एक्टीविटी को आपके स्मार्टफोन पर ट्रैक एवं कंट्रोल करने की आजादी देता है. आप 'योग प्लस' के माध्यम से हर दिन छह रिमांडर्स डाल सकते हैं और सोशल मीडिया मेसेजस, एसएमएस, ईमेल्स, मिल्स कॉल्स, रीमाइंडर्स और फिटनेस गोल्स का नोटीफिकेशन चेक कर सकते हैं.

जब आप अपने 'योग प्लस' को स्लीप मोड पर डालते हैं तो इसमें लगे सेंसर मॉनिटर्स आपके स्लीप पैटर्न को मॉनिटर करते हैं और अगले दिन आपको इसकी सही जानकारी देते हैं. 'योग प्लस' आपके स्मार्टफोन से ब्ल्यूटुथ 4.0 से कनेक्ट होता है. एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह सात दिनों तक बिना रुके काम कर सकता है. अनेक शानदार फीचर्स से लैस 17 ग्राम वजनी 'योग प्लस' से पिक्चर खींचकर अपने स्मार्टफोन पर ट्रांसफर कर सकते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी यह है कि आपको स्मार्टफोन तथा 'योग प्लस' के बीच की दूरी 10 मीटर होनी चाहिए.

पोर्टोनिक्स 'योग प्लस' क्लासी ब्लैक रंग में आता है और इसकी कीमत 2499 रुपये रखी गई है. इसे देश के सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. यह कारपोरेट गिफ्टिंग, कम्पनी लोगो के साथ कस्टमाइज्ड अवस्था में भी उपलब्ध हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget