एक्सप्लोरर

Poco F3 GT Launch: भारत में लॉन्च हुआ Poco का नया स्मार्टफोन, 15 मिनट चार्ज करके पूरा दिन कर सकेंगे यूज

Poco F3 GT स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स के साथ भारत में लॉन्च किया है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर का यूज किया गया है. आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स.

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Poco ने अपने नए स्मार्टफोन F3 GT को भारत में लॉन्च कर दिया है. फोन को तीन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उतारा है जिसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये तय की गई है. आपको ये फोन दो कलर ऑप्शंस में मिलेगा. इस फोन में 5,065mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि आप इसकी बैटरी को 15 मिनट चार्ज करके पूरा दिन फोन यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस.

ये है कीमत
Poco F3 GT स्मार्टफोन के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है, जबकि इसके 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 28,999 रुपये में खरीद सकेंगे. वहीं फोन के टॉप मॉडल 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए आपको 30,999 रुपये चुकाने होंगे.
 
Poco F3 GT के स्पेसिफिकेशंस
Poco F3 GT स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,400) पिक्सल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई  है. पोको के इस फोन में मैट फिनिश के ऊपर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग का यूज किया गया है. फोन प्रीडेटर ब्लैक और गनमेंटल सिल्वर कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. ये फोन डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स से लैस है.
 
Poco F3 GT का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. वहीं 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
 
15 मिनट में होगा चार्ज
Poco F3 GT स्मार्टफोन में 5,065mAh की दमदार बैटरी दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन को महज 15 मिनट चार्ज करके पूरा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है. कनेक्टिविट के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

OnePlus Nord 2 से होगा मुकाबला
Poco F3 GT का भारत में OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन से मुकाबला हो सकता है. इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर काम करता है. फोन  ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 GB रैम दी गई है. फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे और मौजूद हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy A22 5G Launch: सैमसंग ने 19,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, 8 GB मिलेगी रैम

6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M21 2021 Edition, जानें फोन के स्पेसिफिकेशंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget