एक्सप्लोरर

पेटीएम के 3 कर्मचारी डाटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार, कंपनी के CEO को कर रहे थे ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी में शर्मा की सेक्रेटरी और उसके पति रुपक जैन और एक और पेटीएम कर्मचारी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. विजय शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को जब वे जापान में थे, उसी समय उनके पास थाइलैंड के एक नंबर से ब्लैकमेलर का कॉल आया.

नई दिल्ली: मोबइल वॉलेट सॉल्यूशन देने वाली कंपनी पेटीएम की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. तीनों कर्मचारियों पर ये आरोप है कि वो कंपनी की अहम जानकारियां चुराकर कंपनी के सीईओ को ब्लैकमेल कर उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे. कंपनी ने सीईओ विजय शेखर शर्मा को जब इन कर्मचारियों ने धमकी दी तो उन्होंने नोएडा पुलिस को रिपोर्ट की जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

रिपोर्ट के अनुसार तीनों आरोपी में से एक महिला भी है जो सोनिया धवन है. कहा जा रहा है कि महिला विजय शर्मा की सेक्रेटरी और कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट थी. बता दें कि इसी महिला को प्लान का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. तीनों ने कंपनी के सीईओ को धमकी दी थी कि वो जरूरी डेटा और सूचना को पब्लिक में लीक कर देंगे जिससे कंपनी को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी में शर्मा की सेक्रेटरी और उसके पति रुपक जैन और एक और पेटीएम कर्मचारी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. विजय शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को जब वे जापान में थे, उसी समय उनके पास थाइलैंड के एक नंबर से ब्लैकमेलर का कॉल आया. उसने दावा किया कि विजय शर्मा के निजी डाटा उसके पास हैं. इसके एवज में ब्लैकमेलर ने 20 करोड़ की मांग की.

बता दें कि तीनों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज किया जा चुका है. मामले को नोएडा के सेक्टर 20 पुलिस थाने में दर्ज किया गया. जहां तीनों पर अलग अलग केस लगाएं गए हैं. इस मामले में जब पेटीएम से पूछताछ की गई तो पता चला कि तीनों कर्चारी पेटीएम में ही काम करते थे जिसमें एक महिला भी शामिल है. और इन तीनों की गिरफ्तारी तब हुई जब कंपनी ने इनकी शिकायत पुलिस में की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 

किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल

Embed widget