एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव ने BSNL के साथ मिलकर लॉन्च किया पतंजलि का सिमकार्ड , इसके साथ मिलेगा फ्री लाइफ इंश्योरेंस  

बाबा रामदेव ने पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी BSNL के साथ साझेदारी करके स्वदेशी समृद्धि सिमकार्ड लॉन्च किया.

नई दिल्लीः भारत में एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) की दुनिया में जानी-मानी कंपनी पतंजलि अब मोबाइल सिमकार्ड लॉन्च कर टेलीकॉम की दुनिया में एंट्री ले रही है. योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने रविवार को इसका औपचारिक ऐलान किया. बाबा रामदेव ने पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी BSNL के साथ साझेदारी करके स्वदेशी समृद्धि सिमकार्ड लॉन्च किया.

अभी शुरुआती दिनों में पतंजलि के कंर्मचारियों को ये सिम कार्ड मिलेगा. आने वाले दिनों में जब इसे कमर्शियली लॉन्च किया जाएगा तो इस सिम कार्ड के साथ पतंजलि के हर प्रोडक्ट पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी.

क्या होगा प्लान?

स्वदेशी समृद्धि सिमकार्ड  पर यूजर को 144 के रिचार्ज पर देशभर में अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डेटा और 100 मैसेज दिए जाएंगे. इतना ही नहीं कस्टमर्स को हेल्थ, एक्सीडेंटल और लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा. सिमकार्ड लॉन्च के मौके पर रामदेव ने कहा कि बीएसएनएल एक स्वदेशी नेटवर्क है और पतंजलि और बीसएनएल दोनों का मकसद देश के लोगों का भला करना है. देश में बीएसएनएल के 5 लाख काउंटर्स पर जल्द पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिमकार्ड उपलब्ध होगा.

उन्होंने आगे कहा, कंपनी का मकसद चैरिटी करना है. यूजर्स को लुभाने वाले सस्ते डेटा और कॉलिंग पैक के साथ ही ये कार्ड 2.5 लाख के मेडिकल और 5 लाख के लाइफ इंश्योरेंस के साथ आता है. खास बात ये है कि ये क्लेम रोड एक्सीडेंट की स्थिति में ही किया जा सकेगा.

सिम के साथ क्या-क्या मिलेगा? बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर सुनील गर्ग ने कहा कि बीएसएनएल की साझेदारी के साथ पतंजलि सिम का ये प्लान सबसे बेहतरीन है. सिर्फ 144 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड लोक-एसटीडी कॉलिंग, 2GB डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा यूजर्स के दी जाएगी है. अभी ये सिम कार्ड सिर्फ पतंजलि के कर्मचारियों के लिए ही है. पतंजलि के कर्मचारी सिर्फ अपना आईडी कार्ड दिखाकर इस सिम को ले सकते हैं. इस सिम के साथ ग्राहकों को 2.5 लाख का मेडिकल और 5 लाख के लाइफ इंश्योरेंस के भी मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget