एक्सप्लोरर

11 इंच से भी बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा OnePlus का नया Tablet, लीक हो गए फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपना एक नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है. दरअसल, जानकारी के मुताबिक, चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके फीचर्स के बारे में जानकारी साझा की है.

OnePlus Tablet: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपना एक नया टैबलेट मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है. दरअसल, जानकारी के मुताबिक, चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके फीचर्स के बारे में जानकारी साझा की है. नई जानकारी के अनुसार, इस आगामी टैबलेट को OnePlus Tablet Standard Edition के नाम से पेश किया जा सकता है. इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हो सकते हैं.

क्या होंगे फीचर्स

टैबलेट में 11.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी.

स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2.8K होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को शानदार बनाएगी.

प्रोसेसर

यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट के साथ आ सकता है.

यह वही प्रोसेसर है जो OPPO Pad 3 और OPPO Reno 13 स्मार्टफोन सीरीज में देखा गया है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में फ्रंट और रियर दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

डिवाइस में 9,520mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है.

इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा.

क्या हो सकती है कीमत?

वनप्लस के इस नए टैबलेट की कीमत को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. लेकिन इसे OPPO Pad 3 का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसकी चीन में कीमत लगभग 28,000 रुपये (CNY 2,399) थी. फिलहाल, लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. हालांकि, लीक हुई जानकारी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टैबलेट मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. माना जा रहा है कि वनप्लस का ये टैबलेट लॉन्च के साथ ही बाजार में कई सारे टैबलेट को टक्कर दे सकता है. वहीं यह बजट रेंज में होने के कारण लोगों को काफी पसंद भी आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टैबलेट का लुक काफी स्लीक और आकर्षित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Best Heater under Rs 2000: कड़ाके की सर्दी में भी छूटेंगे पसीने! सस्ते हुए ये रूम हीटर्स, ₹2000 से कम में खरीदने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget